फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur News: वन और मंदिर की जमीन का भी फर्जी बीमा करा डाला

Tue, 23 Sep 2025 12:36 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
कुलपहाड़ (महोबा)। प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना का फर्जीवाड़ा रुकने का नाम नहीं ले रहा। घोटालेबाजों ने जंगल से लेकर मंदिर तक को नहीं बक्शा। वन व मंदिर की 101 बीघा जमीन का फर्जी बीमा कराकर लाखों का मुआवजा हजम कर लिया। मामला सामने आने पर भाजपा नेताओं ने नाराजगी जाहिर करते हुए इसकी शिकायत प्रधानमंत्री से करने की बात कही है।
विज्ञापन

प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना में जालसाजी की नई परतें खुल रही हैं। घोटालेबाजों ने किसानों के साथ वनभूमि का बीमा कराकर शासन को सीधी चुनौती दे डाली। अभी ताजा मामला करहराडांग का है। करहराडांग के पास गाटा संख्या 43/6 वन विभाग के नाम दर्ज है। इस गाटा संख्या की 14 बीघा जमीन पर शिवनाथ और 13 बीघा जमीन पर महेश नाम के व्यक्ति ने फसल का फर्जी बीमा करा लिया।
इन्हीं दो लोगों ने अन्य गाटा संख्या 44 की 14-14 बीघा जमीन पर भी फर्जी तरीके से बीमा करा लिया। वहीं, गाटा संख्या 143 की 15 बीघा और गाटा संख्या 102 की 13 बीघा जमीन में रचना ने फर्जी फसल बीमा कराया है। इन सभी लोगों का पता करहराडांग दर्शाया गया है, जबकि इस गांव में इन नामों के कोई व्यक्ति नहीं हैं।
विज्ञापन

जंगल की जमीन के अलावा घोटालेबाजों ने भगवान को भी नहीं छोड़ा। ठठेवरा मौजा की गाटा संख्या 147 में 18 बीघा जमीन बिहारी लाल महाराज मंदिर के नाम दर्ज है। इस जमीन पर खूबचंद्र निवासी करहराडांग के नाम से फसल बीमा कराया गया है। इसका पता भी फर्जी है। प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना में फर्जीवाड़ा होने से भाजपा संगठन से जुड़े लोग बेहद नाराज हैं।
भाजपा के किसान मोर्चा के पूर्व जिलाध्यक्ष बलराम पटैरिया ने कहा कि इस पूरे मामले की शिकायत प्रधानमंत्री कार्यालय में की जाएगी। इस तरह के घोटालों से प्रधानमंत्री की छवि खराब करने की कोशिश की जा रही है। दोषियों को किसी भी कीमत पर छोड़ा नहीं जाएगा। वहीं, उप कृषि निदेशक रामसजीवन का कहना है कि फसल बीमा फर्जीवाड़े की जांच चल रही है। दोषियों पर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें