फोटो -4- सिद्धदात्री मां विंध्यवासिनी की प्रतिमा। संवाद
गिरवां। प्रसिद्ध तीर्थस्थल श्री सिद्धिदात्री विंध्यवासिनी देवी मंदिर में नवरात्र मेला महोत्सव रविवार से शुरू हो रहा है। यह 20 अक्टूबर तक चलेगा। मेले की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। प्रबंध समिति के प्रबंधक शैलेंद्र शुक्ला ने बताया कि मेले में रात्रिकालीन जागरण, रामलीला मंचन, सतचंडी यज्ञ, देवी भागवत कथा, विद्वानों व संतों के प्रवचन और देवी गीतों के आयोजन होंगे। नवरात्र में यहां दूर-दराज से काफी संख्या में श्रद्धालु आते हैं। कई भक्त दंडवत करते हुए मां के दरबार में हाजिरी लगाते हैं।
श्रद्धालुओं को परेशान करेगी जर्जर सड़क
गिरवां चौराहा से मध्य प्रदेश की ओर जाने वाले बाईपास की सड़क जर्जर हो गई है। ग्रामीण सूर्य प्रकाश मिश्रा, अभिषेक तिवारी, पंकज अग्निहोत्री, देवेश ने बताया कि सड़क का नामोनिशान तक नहीं बचा है। यहां से रोजाना सैकड़ों ओवरलोड ट्रक, ट्रैक्टर-ट्रॉलियों की आवाजाही होती है। प्रशासन से ओवरलोड परिवहन पर तत्काल रोक लगाने की मांग की है।
फोटो -4- सिद्धदात्री मां विंध्यवासिनी की प्रतिमा। संवाद