फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऐतिहासिक तीजा मेला में उमड़ी लाखों की भीड़

Mon, 05 Sep 2016 12:36 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हमीरपुर
विज्ञापन
सुमेरपुर में तीजा मेला में शामिल भगवान श्रीकृष्ण की झांकी की पूजा करते अधिकारी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कस्बे के सुप्रसिद्ध ऐतिहासिक  तीजा मेला के पहले दिन शोभायात्रा को देखने के लिए लाखों की भीड़ उमड़ पड़ी। लोगों ने सड़क व मकानों की छताें पर खड़े होकर मनमोहक झांकियों को देखा। यात्रा का जगह जगह स्वागत किया गया। साथ ही भगवान श्रीकृष्ण की जगह-जगह पूजा अर्चना की गई।
विज्ञापन


शोभायात्रा को सुव्यवस्थित करने के लिए भारी पुलिस फोर्स तैनात रहा। कस्बे के ऐतिहासिक तीजा मेला में रविवार को चांदथोक स्थित श्रीकृष्ण मंदिर से शोभायात्रा का शुभारंभ सायं करीब 3:30 बजे हुआ। शोभायात्रा नेहा नर्सिंग होम तिराहे से होते हुए बस स्टैंड पहुंचकर वापस थाने के सामने से मैथिली शरण मार्ग होते हुए छोटी बाजार पहुंची। जबकि श्रीकृष्ण के विमान हरचंदन तालाब पहुंचकर नागनाथन लीला का मंचन किया गया। इसके बाद छोटी बाजार में श्रीकृष्ण के द्वारा कंस सहित अन्य दैत्यों के वध की लीला दिखाई गई। शोभायात्रा के साथ नागनाथन लीला देखने के लिए कस्बे में भारी जन सैलाब उमड़ पड़ा।

कस्बे की हर गली, हर मोहल्ले में आदमी ही आदमी नजर आ रहा था। शोभायात्रा का जगह-जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। सुरक्षा व्यवस्था के लिए भारी संख्या में पुलिस फोर्स मौजूद रहा। शोभायात्रा के भ्रमण के दौरान लगातार करीब चार घंटे तक आवागमन पूरी तरह ठप रहा। शोभायात्रा में श्रीकृष्ण विमान, राधाकृष्ण, सीता स्वयंबर, गोवर्धन पर्वत, अर्जुन को श्रीकृष्ण उपदेश, ऐवारात में इंद्रदेव, कैलाश में भगवान शंकर, मत्स्य अवतार, इंद्र के दरबार में नाचती अफसराएं सहित देशभक्ति की प्रेरणा देने वाली झांकियां, भगत सिंह सहित उनके सहित उनके साथियों को फांसी देने सहित अन्य मनमोहक झांकियां लोगों को आकर्षित करती रही। कार्यक्रम के समापन के बाद रात्रि में रामलीला मैदान व पशु बाजार में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम रही। पहले दिन के कार्यक्रम को सफल बनाने में तीजा मेला कमेटी के कार्यवाहक अध्यक्ष अतुल दुबे, प्रबंधक बृजलाल सिंह, सचिव नवल कुमार मिश्रा उर्फ दाऊ, रामशरण, महेश पांडेय, गुंजा पांडेय, भूरा पांडेय, चंद्रशेखर, अवधेश मिश्रा, कैलास सोनी, योगेश गुप्ता, पुत्तन सिंह, समशेर बहादुर सिंह, राघवेंद्र सिंह, टिंकू सिंह आदि का सक्रिय सहयोग रहा। थाने के सामने अपर जिलाधिकारी डा.राजेश कुमार प्रजापति व अपर पुलिस अधीक्षक वीके मिश्रा ने भगवान श्रीकृष्ण की पूजा अर्चना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें