फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बौद्ध धम्म भिक्षु चेतना यात्रा का हुआ स्वागत

Mon, 05 Sep 2016 12:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हमीरपुर
विज्ञापन
मौदहा में चेतना यात्रा में आयोजित कार्यक्रम में मौजूद बौद्ध भिक्षु। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बौद्ध धम्म चेतना यात्रा के रविवार को कस्बे में आगमन पर भिक्षुओं का गर्मजोशी से स्वागत किया। बौद्ध धम्म चेतना यात्रा को अदत्र भिक्षु आर्यवंश प्रदेश उपाध्यक्ष, अदत्र शांति सिंह प्रदेश अध्यक्ष व भिक्षु पंकज ज्योति ने संबोधित किया।
विज्ञापन


कार्यक्रम का संचालन भगवतदास मैनपुरी ने किया। इस मौके पर भाजपा के नेता पूर्व विधायक युवराज सिंह, जगदीश प्रसाद व्यास, लवलेश शिवहरे, प्रहृलाद सिंह, सुरेंद्र तिवारी, प्रमोद वर्मा आदि मौजूद रहे। इनके काफिले के साथ बड़ी संख्या में बौद्ध भिक्षु चल रहे थे और भाजपा के नेता व कार्यकर्ताओं के अलावा दलित समाज के लोग भी मौजूद रहे। यह यात्रा महोबा के लिए रवाना हो गई।

बौद्ध भिक्षुओं ने कहा कि नरेंद्र मोदी ने उनका ध्यान दिया। दिल्ली के कनाट प्लेस स्थान पर आश्रम के लिए भूमि दी और सभी के सम्मान के लिए आगे आए। उन्होंने स्वयं अपने भाषण में कहा कि यह मत समझिए कि वह प्रधानमंत्री की प्रशंसा कर रहे हैं। उन्होंने कुछ कर दिखाया है। उन्होंने इससे पहले कई दलों को आगे बढ़ाने के लिए काम किया। लेकिन हाथी ने अपनी सूंड़ से उनको ही मरोड़ना चाहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें