फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पारिवारिक विवाद के बाद पूर्व प्रधान के पुत्र ने फांसी लगाई, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मौदहा। टिटिहरी डांड़ गांव के पूर्व प्रधान के लापता बेटे का क्षत विक्षत शव रविवार को गांव के बाहर पेड़ पर लटका मिला। बदबू आने पर लोगों को जानकारी हुई। सूचना पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

टिटिहरी डांड निवासी पूर्व प्रधान रामकृपाल निषाद ने बताया कि छोटा बेटा वीर बहादुर (22) 17 फरवरी को घर निकला था। पिता के अनुसार उन्होंने समझा कि मजदूरी पर गया है, इससे उसकी तलाश नहीं की।
रविवार को गांव के बाहर बदबू आने लोगों ने पेड़ पर देखा। पेड़ पर शव लटका था। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पेड़ से उतरवाया। पिता ने बताया कि एक पुत्र सूरत में मजदूरी करते समय एक मशीन से गिरने से मौत हो गई थी। दो पुत्र बाहर रहकर मजदूरी करते हैं। कोतवाल पवन कुमार पटेल ने बताया कि कुछ दिन पहले परिवार में चचेरे भाई की शादी थी। शादी के दौरान पिता ने वीर बहादुर से किसी बात पर नाराजगी जताई थी। इससे नाराज होकर 17 फरवरी वीर बहादुर घर से निकल गया था। प्रथम दृष्टाया लगता है कि उसने फांसी लगाकर खुदकुशी की है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही घटना की सही जानकारी हो सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें