फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur News: जेल की सलाखें भी नहीं रोक पाईं शिक्षा का जुनून

विज्ञापन
फोटो 23 एचएएमपी 48- इंटरमीडिएट परीक्षा पास करने पर बंदी को मुंह मीठा कराते जेल अधीक्षक मंजीव वि
विज्ञापन
हमीरपुर। जेल की सलाखें केवल शरीर को कैद कर सकती हैं, इरादों को नहीं। जिला कारागार में बीते एक साल से निरुद्ध बंदी ने शिक्षा के प्रति अपने जुनून और अटूट हौसले से यह साबित कर दिखाया है कि सुधार और ज्ञान की कोई सीमा नहीं है।
विज्ञापन


हत्या के प्रयास सहित अन्य धाराओं में बीते 20 मार्च 2025 से जिला कारागार में निरुद्ध कृष्णा अहिरवार मूलरूप से कुरारा का निवासी है। जेल अधीक्षक मंजीव विश्वकर्मा ने बताया कि इस बंदी ने जीआईसी कुरारा में इंटरमीडिएट की परीक्षा दी थी, जो 60.6 प्रतिशत अंकों के साथ प्रथम श्रेणी में इंटर की परीक्षा पास की है। उन्होंने बंदी को फूलमाला पहनाकर मुंह मीठा कराया और उसके उज्जवल भविष्य की शुभकामना दी। कहा कि जेल में पढ़ाई के साथ-साथ कैदियों को वोकेशनल ट्रेनिंग (जैसे- बढ़ईगीरी, सिलाई) आदि भी दी जा रही हैं, ताकि वे जेल से बाहर निकलने के बाद समाज की मुख्यधारा में लौट सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें