फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोजगार सेवकों की कलमबंद हड़ताल की चेतावनी

Wed, 07 Sep 2016 11:47 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, हमीरपुर
विज्ञापन
सरीला में लेखाकार को ज्ञापन देते रोजगार सेवक। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मनरेगा योजना के तहत ग्राम पंचायतों में तैनात रोजगार सेवकों ने सरकार के आश्वासन के बाद भी नियमित कर्मचारी का दर्जा न मिलने से खासी नाराजगी है। प्रांतीय संघ की अपील पर सरीला, मौदहा व गोहांड विकासखंड के रोजगार सेवकोें ने ज्ञापन सौंप कर कलमबंद हड़ताल की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

रोजगार सेवक लंबे समय से नियमितीकरण की मांग करते आ रहे हैं।

सरकार ने आश्वासन देकर कमेटी का गठन कर दिया था। गोहांड विकासखंड के अध्यक्ष स्वामी प्रसाद राजपूत ने बताया कि नियमितीकरण के लिए गठित कमेटी द्वारा अनुमोदन किए जाने में हो रही देरी से रोजगार सेवक नाराज है। उन्होंने बताया कि रोजगार सेवक 12 सितंबर से प्रदेशव्यापी कलमबंद हड़ताल करेंगे तथा 19 सितंबर को लखनऊ में अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन करेंगे।

ब्लाक अध्यक्ष की अगुवाई में रोजगार सेवकों ने गोहांड ब्लाक के लेखाकार इमरान को ज्ञापन सौंपकर अपनी रणनीति की जानकारी दी। इस मौके पर गोकुल प्रसाद, देवेंद्र कुमार, लखनलाल, राकेश कुमार, किरन, सुरेश, रसिक लाल, रविकरण सहित दो दर्जन से अधिक रोजगार सेवक मौजूद रहे। मौदहा प्रतिनिधि के अनुसार विकासखंड परिसर में बुधवार को ग्राम रोजगार सेवकों ने अपनी मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन किया। विकासखंड परिसर में बालादीन, देवेंद्र कुमार, सुशील सिंह, मदनलाल, राकेश कुमार, अनिल दत्त, धनीराम, लक्ष्मीदेवी, मुकेश कुमार आदि मौजूद रहे। मुख्यमंत्री को विकासखंड अधिकारी के माध्यम से ज्ञापन भेजा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें