कुरारा क्षेत्र के शिवनी और बरूआ गंाव के एक दर्जन निजी नलकूपों के बिलों
की बकाएदारी जमा न होने पर पावर कापोरेशन की टीम ने कनेक्शन काट दिए। वहीं
शिवनी, टोडरपुर गांव के उपभोक्ताओं द्वारा लाखों के बिलों का भुगतान न किए
जाने पर बिजली आपूर्ति बंद कर दी गई। फिलहाल यह दोनों गांव अंधेरे में हैं।
ग्रामीण अंचलों में चल रही ओटीएस स्कीम पर छूट का लाभ दिया जा रहा
है। पावर कारपोरेशन गांवों में कैंप लगा रहा है। उपभोक्ताओं को बिलों में
एकमुश्त धनराशि जमा करने पर लाभ दे रहा है। विद्युत विभाग के अवर अभियंता
ने बताया कि शिवनी गांव में निजी नलकूप मालिक राकेश सिंह पर 74263 रुपये,
कमल पर 1 लाख 65 हजार, कंचन पर 93,707 रुपये, छूटकू पर 80731 रुपये,
रामऔतार पर 44,129 रुपये, बरूआ गंाव के तुलसीराम पर 1.26 लाख रुपये, हुकुम
सिंह 1.6 लाख, अनीस पर 59000 रुपये, रामभरोसे पर 70 हजार रुपये, जगन्नाथ पर
62,105 रुपये, रघुवीर पर 62,105 रुपये, लल्लू पर 36,453 रुपये की बकाएदारी
न जमा करने पर इनके नलकूपों के कनेक्शन काटे गए है। वहीं शिवनी और टोडरपुर
के उपभोक्ताओं द्वारा बकाएदारी के चलते पूरे गंाव की बिजली आपूर्ति बंद
करा दी गई है। टीम में अवर अभियंता के साथ लाइनमैन भगवती, संतोष, ओमप्रकाश,
जीतू सहित अन्य रहे।