फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur News: होली पर्व पर दो दिन 24 घंटे मिलेगा बिजली-पानी

Wed, 12 Mar 2025 11:58 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। होली व रमजान पर्व में लोगों की असुविधाओं को देखते हुए बिजली विभाग, जल संस्थान, जल निगम सहित नगर पालिका ने तैयारी की है। सभी विभागों के कर्मियों की छुट्टियां भी निरस्त कर दी गई हैं।
विज्ञापन

बिजली विभाग दो दिन 13 व 14 मार्च को निर्बाध बिजली आपूर्ति जनपदवासियों को कराएगा, वहीं जल संस्थान 32 हजार से अधिक घरों में शाम चार से रात 10 बजे तक व सुबह पांच से दोपहर 12 बजे तक पानी की आपूर्ति कराए जाने के लिए पूरी तैयारी कर चुका है। साथ ही विभागों ने लोगों की सुविधा को देखते हुए हेल्पलाइन नंबर भी जारी किए हैं। इनमें संपर्क कर लोग अपनी समस्या का त्वरित निदान करा सकते हैं।
-
850 बिजली कर्मी संभालेंगे बिजली व्यवस्था

- अधीक्षण अभियंता डीएन प्रसाद ने बताया कि परमानेंट 250 व संविदा के 600 बिजली कर्मियों की होली व रमजान पर्व को देखते हुए तैनाती की गई है। 13 व 14 मार्च को लगातार दो दिन निर्बाध बिजली आपूर्ति दी जाएगी। जिले में कुल दो लाख 10 हजार 337 बिजली उपभोक्ता है। इनमें घरेलू कनेक्शन धारक एक लाख 87 हजार 299 उपभोक्ता शामिल हैं। होलिका दहन स्थलों में भी उनके कर्मी मौजूद रहेंगे। कहीं पर कोई समस्या आने के पहले उसपर रोक लगाए जाने की पूरी तैयारियां कर ली गई हैं। लोगों की सुविधा के लिए टोल फ्री नंबरों सहित अधिकारियों के नंबर भी जारी किए गए हैं। किसी भी आपात स्थित पर तत्काल संपर्क करें। अग्निशमन विभाग ने होली को लेकर तैयारी की है।
विज्ञापन

-
शहर में 17 नलकूपों से होगी पानी आपूर्ति

- जल संस्थान के प्रभारी सहायक अवर अभियंता विश्लेंद्र सिंह ने बताया कि उनके कुल 32,508 कनेक्शन धारक हैं। हमीरपुर में 6,634, सुमेरपुर 5,430, मौदहा 5,808, राठ 9,510, सरीला 1,560, गोहांड 1,293 व कुरारा नगर में 2,273 कनेक्शन धारक हैं। होली पर्व को देखते हुए अगले दो दिन शाम चार से रात 10 बजे तक व सुबह पांच से दोपहर 12 बजे तक पेयजल आपूर्ति की जाएगी। शहर में कुल 17 नलकूप स्थापित हैं। इनमें पांच नलकूपों से दो टंकियों पर व शेष से सीधे सप्लाई की जाएगी।

- अधिशासी अधिकारी सदर पालिका हेमराज कहते हैं कि सभी रेगुलर कर्मचारियों की छुट्टी रोक दी गई हैं। जुमे की नमाज सहित होलिका दहन के दौरान उनके कर्मी मौजूद रहेंगे। सभी वार्डों में साफ सफाई कराई जा रही है। किसी भी समस्या के लिए कंट्रोल रूम नंबर भी जारी कर दिया गया है।
विज्ञापन



पेयजल के लिए इन पर करें संपर्क
क्षेत्र - मो. नंबर

- हमीरपुर, कुरारा, सुमेरपुर - 9792828030

- राठ, सरीला, गोहांड - 9956524368

- मौदहा - 7007063116
-
बिजली के लिए यहां करें संपर्क

- कंट्रोल रूम नंबर - 8004947753

- अधिशासी अभियंता हमीरपुर - 9415909210

- अधिशासी अभियंता राठ - 9453019096

- एसडीओ सदर - 9453019095
-
सदर नगर पालिका कंट्रोल नंबर - 1533

आग की घटनाओं को लेकर इन नंबरों पर करें संपर्क



पुलिस कंट्रोल रूम 112



कंंट्रोल रूम- 05282, 222322



जिला मुख्यालय- 9454418596



अग्निशमन केंद्र मौदहा- 9454418597



अग्निशमन केंद्र राठ-9454418598



डायल- 112
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें