फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

50 गांवों की बिजली गुल

Tue, 24 Nov 2015 11:20 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
ओवरलोड के चलते कस्बे में सबस्टेशन के मुख्य ट्रांसफार्मर की केबिल खराब हो गई। इसमें  कस्बा सहित 50 गांवों की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। अवर अभियंता ने जल्द आपूर्ति बहाल होने की संभावना जताई है।
विज्ञापन


कस्बे का 33/11 पावर हाउस ओवरलोड का शिकार है। मंगलवार सुबह करीब 10:30 बजे दस एमवीए के मुख्य ट्रांसफार्मर की केबिल बर्स्ट हो गई। जिससे इस ट्रांसफार्मर से जुड़े सभी फीडरों की सप्लाई ठप हो गई। केबिल दुरुस्त करने के लिए दूसरे ट्रांसफार्मर की भी सप्लाई बंद कर दी गई।

 पूरा दिन लोग परेशान रहे। वहीं पलेवा के इंतजार में किसान खेतों में बैठे रहे। अवर अभियंता जगदीश  प्रसाद ने बताया कि केबिल बनाने का कार्य जारी है।

ये है हाल
पावर हाउस में तैनात एसएसओ ने बताया कि सभी फीडर ओवरलोड हैं। फीडरों में 200 एंपियर की सीडी लगी है। लेकिन धनपुरा फीडर में 300 एंपियर, बांकी में 260, मुंडेरा में 240  सहित अन्य फीडरों पर भी अधिक लोड है। कर्मचारियों का कहना है कि ओवरलोड की समस्या से उच्चाधिकारियों को अवगत कराया जा चुका है।
विज्ञापन


दो सबस्टेशन बनने से हल होगी समस्या
भरुआसुमेरपुर।  कस्बे के सबस्टेशन को ओवरलोड की समस्या से निजात दिलाने के लिए दो सबस्टेशन बनाए जाने हैं। जिसमें चंदपुरवा गेट के पास सब स्टेशन बनकर तैयार है, लेकिन उपकरण न आने से ये चालू नहीं हो पा रहा है। वहीं पारा रैपुरा गांव में सब स्टेशन बनना है। इन दोनों सब स्टेशन के चालू होने पर ओवरलोड की समस्या का समाधान हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें