फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्लाक प्रमुख चुनाव: वोट दो, ट्रैक्टर लो

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। क्षेत्र पंचायत की अधिसूचना जारी होते ही जिले के सात ब्लाकों में अध्यक्ष पद के दावेदारों ने गोटें बिछानी शुरू क र दी हैं। सभी दावेदार बीडीसी सदस्यों का मन टटोल रहे हैं। उनको वोट देने के लिए भारी भरकम राशि के साथ ट्रैक्टर तक देने की बात कही जा रही है।  
विज्ञापन


क्षेत्र पंचायत के ब्लाक प्रमुख पद पर जिले के सभी सातों ब्लाकों में घमासान तेज है। अभी सपा ने प्रत्याशियों की घोषणा नहीं की है। इससे चुनावी माहौल में पूरी तरह नहीं कस सका है। चुनावी रणभेदी के बीच ब्लाक प्रमुख का सपना संजोए लोग रात दिन बीडीसी सदस्यों की जी हुजूरी कर रहे हैं। साथ ही सत्ता पक्ष से जुड़े दावेदार लखनऊ में अपने आकाओं के  साथ परिक्रमा कर रहे हैं।

अपना वर्चस्व स्थापित करने के लिए तमाम समर्थक सदस्यों को बरगलाने में जुटे हैं। पहली मुलाकात में बीडीसी सदस्यों क ा मुंह मीठा कराया जा रहा है। कुरारा ब्लाक में अध्यक्ष पद अनुसूचित जाति महिला के लिए आरक्षित है। इस ब्लाक में तीन दावेदार ही सामने आए हैं। दो सपा से टिकट के लिए की होड़ में हाईकमान की शरण में हैं। सूत्र बताते हैं कि कुरारा ब्लाक में बीडीसी सदस्यों को फिलहाल अधिकतम 20 से 25 हजार का लालच दिया जा रहा है। सुमेरपुर ब्लाक में तीन दावेदार बीडीसी सदस्यों के संपर्क में हैं। यह तीनों ही सपा से दावेदारी ठोक रहे हैं। एक दावेदार ने सदस्यों बाइक का आफर दिया है। मुस्करा ब्लाक में तीन दावेदार खुल कर आए हैं। सदस्यों पर डेढ़ से दो लाख आफर दिया जा रहा है। सरीला में अभी दो दावेदारों को छोड़ अन्य उभरकर सामने नहीं आ रहे हैं जिससे यहां पांच से 25 हजार सदस्यों को आफर दिया जा रहा है।
विज्ञापन


गोहांड ब्लाक में चुनाव बेहद रोचक होने की संभावना है। यहां तो दावेदारों ने ट्रैक्टर का ऑफर दे दिया है। पिछले चुनाव में सर्वाधिक महंगा चुनाव साबित हुए मौदहा में इस बार भी दिलचस्प चुनाव की संभावना है। दावेदार भी दिल खोलकर चुनाव में बाजी मारने की फिराक में हैं। फिलहाल पांच से 10 लाख तक में सदस्यों की खरीद फरोेख्त हो सकती है। राठ विकासखंड में भी चुनाव दिलचस्प होगा। यहां गुपचुप तरीके से 20 से 25 हजार बोली लगाई जा रही है। कुल मिलाकर सपा के समर्थन को लेकर ज्यादातर दावेदार उतावले हैं। उन्हें लगता है कि इस दल से समर्थन मिलने पर उनकी नैया आसानी से पार हो जाएगी।
विज्ञापन



   
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें