गहरौली (हमीरपुर)। क्षेत्र के गुंदेला गांव में शौच के लिए गए वृद्ध की खेत के गड्ढे में भरे पानी में डूबने से मौत हो गई। शौच के लिए पानी भरते समय पैर फिसलने से शरीर का संतुलन बिगड़ा और हादसे का शिकार हो गए।
विज्ञापन
मुस्करा थाना क्षेत्र के गुंदेला गांव निवासी सर स्वरूप ने बताया कि बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे के पास उनके खेत हैं। बृहस्पतिवार शाम उनके पिता प्रेमनारायण (58) खेतों की जोताई करने गए थे। इसी बीच शौच क्रिया के लिए खेत तालाब से पानी भरने लगे तभी पैर फिसल गया और वह पानी में डूब गए। वहां से निकले ग्रामीणों ने उन्हें पानी में पड़ा देख फोन पर परिजन को सूचना दी। सर स्वरूप ने बताया कि जब वह मौके पर पहुंचे ग्रामीण शव को पानी से निकाल चुके थे। सूचना पर पहुंची थाना पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।