फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur News: निरीक्षण में आठ शिक्षक मिले अनुपस्थित, नोटिस जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरारा। शनिवार को बेसिक शिक्षा अधिकारी मुकेश कुमार खरवार ने कस्बे के विभिन्न विद्यालयों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान सात विद्यालयों में आठ शिक्षक अनुपस्थित पाए गए। सभी अनुपस्थित शिक्षकों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। नोटिस का स्पष्ट जवाब न मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

निरीक्षण में स्कूलों में साफ-सफाई व्यवस्था भी ठीक नहीं मिली। इस पर अध्यापकों को कड़ी फटकार लगाई गई और सुधार के निर्देश दिए गए। बेसिक शिक्षा अधिकारी ने प्राथमिक विद्यालय चकोठी, देवीगंज, जखेला, मलहरा और पारा सहित सात स्कूलों का दौरा किया। चकोठी में एक शिक्षक उपस्थित मिला, जबकि देवीगंज में एक शिक्षक अनुपस्थित था। वहीं, प्राथमिक विद्यालय पारा के मिड-डे मील का गेहूं, चावल ई-रिक्शे पर घर ले जाने के वायरल वीडियो का संज्ञान लेकर प्रधानाध्यापक जयराम अनुरागी को कड़ी फटकार लगाते हुए खंड शिक्षाधिकारी को जांच सौंपी गई है। जांच रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें