फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

372 शिकायतों में आठ ही निपटीं

Tue, 06 Jun 2017 11:59 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
तहसील परिसर में जिलाधिकारी अन्नान अख्तर की अध्यक्षता में जिला स्तरीय तहसील दिवस का आयोजन किया गया। इसमें 372 शिकायतें आईँ। मौके पर सिर्फ आठ का ही निस्तारण हो सका। सबसे ज्यादा सूखा राहत की चेकें और पेंशन न मिलने की रहीं।
विज्ञापन




तहसील दिवस में पठनऊ निवासी शमा खातून पत्नी रज्जन ने कोटेदार खुदाबक्स पर उसके पात्र गृहस्थी राशन कार्ड में गलत आरोप लगाकर निरस्त कराने की शिकायत की। एक महिला ने बताया कि हरनारायन पुत्र मुरलीधर यादव निवारी पठानपुरा 25 साल से शादी करने का झांसा देकर शारीरिक शोषण करता रहा।


मुगलपुरा मोहल्ला निवासी शेख मुजीम पुत्र अजीज अहमद ने सूखा राहत की चेक न मिलने की शिकायत की। धगवां गांव निवासी करन सिंह पुत्र हरप्रसाद ने एएनएम द्वारा बच्ची का टीका गलत जगह लगाने की शिकायत की। मझगवां थाने के बरूआ गांव निवासी प्रताप पुत्र नाथूराम ने अवैध कब्जा, मझगवां थाने के जराखर गांव निवासी राजेंद्र पुत्री वीरपाल ने गन्ने की फसल जलने पर मुआवजा न मिलने की शिकायत की। पठानपुरा मोहल्ला निवासी सुमन पत्नी जगदीश ने पेंशन न मिलने की शिकायत की। इस दौरान पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार पी, सीओ विवेकानंद तिवारी, एसडीएम रामसुरेश वर्मा, तहसीलदार परशुराम पटेल, कोतवाल घनश्याम पांडे, सीएमओ सहित जिले के आला अफसर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें