फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur News: अमन चैन की दुआ के साथ मनाया गया ईद उल अजहा

Sat, 07 Jun 2025 11:57 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
विज्ञापन
सुमेरपुर में ईदगाह में की नमाज अदा कराते पेश इमाम हाजी हाफिज सैफुल्ला। संवाद - फोटो : सुमेरपुर में ईदगाह में की नमाज अदा कराते पेश इमाम हाजी हाफिज सैफुल्ला। संवाद
विज्ञापन
हमीरपुर/ सुमेरपुर/ कुरारा। जिले में ईद उल अजहा उत्साह के साथ मनाया गया। 24 ईदगाहों और 75 मस्जिदों में नमाज अदा की गई। शहर स्थित ईदगाह में हाफिज सैय्यद इसरार अली, बदनपुर मोती मस्जिद में हाफिज जुल्फिकार, अमन शहीद जामा मस्जिद में हाफिज तनवीर कुरैशी, जामा मस्जिद खालेपुरा और कजियाना में ईद की नमाज हुई। जिला प्रशासन ने ड्रोन से निगरानी की।
विज्ञापन

भरुआ सुमेरपुर में कस्बा सहित ग्रामीण क्षेत्रों में ईद उल अजहा का पर्व सुख,शांति अमन चैन की दुआ के साथ मनाया गया। कस्बे की ईदगाह में हाजी हाफिज सैफुल्लाह ने नमाज अदा कराई। ईद उल अजहा का पर्व कस्बा सहित ग्रामीण क्षेत्र में अमन चैन की दुआ की कामना की।
इस मौके पर कस्बे में पेश इमाम हाजी हाफिज सैफुल्लाह ने नमाज अदा कराई। इसके अलावा इंगोहटा, विदोखर, पलरा, नदेहरा, चंदपुरवा बुजुर्ग, मुंडेरा, पत्योरा आदि गांवों में ईद उल अजहा की नमाज अदा की गई। सभी जगह पर साफ सफाई, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम कराए गए।
विज्ञापन

मौदहा ईदगाह में नमाज अदा हुई। जहां पेश इमाम करामतुल्ला ने बकरीद की नमाज पढ़ाई इसके अलावा रहमानिया मस्जिद में मौलाना कारीसनाउल्ला ने नमाज अदा कराई। वहीं शिया समुदाय ने शाही मस्जिद ब्लाक के पीछे इमाम अबरार हाफिज ने बकरीद की नमाज अदा कराई। मुल्क में खुशहाली और भाईचारा के लिए दुआएं मांगी गयी। इसी तरह गुसियारी, परछा, मदारपुर, मांचा, कम्हरिया, मुटनी आदि में बकरीद की नमाज अदा की गई। समाज सेवी डॉ शहीद अली ने बताया कि बकरीद के त्यौहार में कस्बे के तेईस छोटी बड़ी मस्जिदों में नमाज पढ़ी गई।
कुरारा कस्बा में स्थित ईदगाह में मौलाना हबीब चिश्ती ने नमाज अदा कराई।इसके बाद हिंदू मुस्लिम भाइयों ने गले मिलकर एक दूसरे को ईद उल अजहा की बधाई दी। पूर्व चेयरमैन माया वाल्मीकि ने स्टॉल लगाकर जलपान कराया। ग्रामीण क्षेत्रों में बेरी, ख़रौज, कुतुबपुर, लहरा आदि ईदगाहो में ईद उल अजहा की नमाज अदा की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें