फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur News: सराफ के घर से दिन दहाड़े आठ लाख की लूट

Sat, 07 Jun 2025 11:56 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
विज्ञापन
 राठ में मृतका के द्वारा लिखा गया सोसाइटनोट। स्रोत: पुलिस - फोटो : राठ में मृतका के द्वारा लिखा गया सोसाइटनोट। स्रोत: पुलिस
विज्ञापन
राठ (हमीरपुर)। सराफा व्यापारी की पत्नी को चाकू दिखाकर बंधक बनाकर दो नकाबपोश बदमाश शनिवार दोपहर करीब दो बजे आठ लाख के जेवर लूट ले गए। मात्र 40 सेकेंड में वारदात को अंजाम दिया। पुलिस सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाल रही है।
विज्ञापन

नगर के मियांपुरा मोहल्ला कोट बाजार निवासी प्रमोद कुमार सराफ ने बताया कि कोट बाजार में उनकी आभूषणों की दुकान है। शनिवार दोपहर अपनी दुकान पर बैठे थे। घर में पत्नी माया व बेटा मंगलम था। दोपहर करीब दो बजे दो नकाबपोश बदमाश मेन गेट से घुसकर दूसरी मंजिल पर पहुंच गए। कमरे में रखी अलमारी खोलने लगे। घटना के समय पत्नी माया सोनी किचन में थीं। आहट पाकर कमरे में पहुंची तो एक बदमाश ने चाकू दिखाते हुए डराया धमकाया।
बताया कि बदमाश अलमारी से चार सोने की चूड़ियां, मंगलसूत्र व दो अंगूठी लूट कर भाग गए। एक बदमाश मेन गेट से और दूसरा छत से कूदकर भाग गया। बताया कि सीसीटीवी फुटेज में बदमाश घर के अंदर जाते व वापस भागते देखे जा रहे हैं। सूचना पर कोतवाल रामआसरे सरोज पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। बताया कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बदमाशों की पहचान की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें