हमीरपुर/मौदहा। शहर सहित जिले भर में आज ईद-उल-अजहा की नमाज निर्धारित समय पर अदा की जाएगी। इसको लेकर सभी मस्जिदों में साफ-सफाई सहित अन्य कार्य कराए गए। मुख्य नमाज नगर की ईदगाह में सुबह सात बजे हाफिज करामत उल्लाह की इमामत में अदा होगी। इसके अलावा नगर के विभिन्न मोहल्लों की मस्जिदों में भी अलग-अलग समय पर नमाज अदा की जाएगी।
ग्रामीण क्षेत्रों में भी ईद-उल-अजहा की नमाज तय समयानुसार होगी। मौलाना सना उल्लाह के अनुसार सुबह 6:45 बजे नमाज अदा की जाएगी। मस्जिद साजन तालाब में हाफिज अब्दुल कय्यूम सुबह 6:45 बजे नमाज अदा कराएंगे। नगर के लोगों में ईद-उल-अजहा को लेकर खासा उत्साह देखा जा रहा है और मस्जिदों व ईदगाहों में तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। नमाज के बाद कुर्बानी का सिलसिला शुरू होगा, जो तीन दिनों तक जारी रहेगा।