हमीरपुर। माध्यमिक विद्यालयों को दो पालियों में संचालित किए जाने व आठ घंटे तक अध्यापन कार्य कराने के निर्देश के विरोध में माध्यमिक शिक्षक संघ (ठकुराई गुट) के प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर माध्यमिक शिक्षा मंत्री को संबोधित ज्ञापन डीएम को सौंपा गया है। दो अगस्त के शासनादेश के अनुसार के 16 अगस्त से खुलने वाले माध्यमिक विद्यालयों को दो पालियों सुबह आठ से 12 बजे तक व दोपाहर साढ़े 12 बजे से साढ़े चार बजे तक संचालित किए जाने निर्देश जारी किए गए हैं।
शिक्षकों ने दोनों पालियों में आठ घंटे तक अध्यापन कार्य कराने के निर्देश नितांत अव्यवहारिक एवं आपत्तिजनक बताया है। किसी भी अध्यापक के लिए आठ घंटे तक अध्यापन कार्य संभव नहीं है। माध्यमिक शिक्षक संघ (ठकुराई गुट) के प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर सोमवार को शिक्षकों ने माध्यमिक शिक्षा मंत्री को संबोधित ज्ञापन डीएम को सौंपकर 38 अक्तूबर 2014 के अनुसार विद्यालय व कक्षाओं का संचालन किए जाने के निर्देश करने की मांग की है। ज्ञापन में जिलाध्यक्ष कपिल देव तिवारी, जिलामंत्री शिवदत्त पटेल, देशराज पटेल, रामबहादुर सिंह, सर्वेश सोनी, फूल सिंह आदि रहे। (संवाद)