परीक्षा परिणाम जारी के बाद सेल्फी लेतीं छात्राएं।
- फोटो : HAMIRPUR
भरुआ सुमेरपुर। सृष्टिमाला ने हाईस्कूल में 562 अंक के साथ 93.67 प्रतिशत नंबर पाए हैं। उन्होंने जिले में दूसरा स्थान पाया है। इनके पिता श्यामसुंदर कस्बे की हिंदुस्तान लीवर में बेसिक आपरेटर पद पर काम करते है। सृष्टिमाला ने बताया कि आईआईटी कर इंजीनियर बनकर देश की सेवा करना चाहती हैं। प्रतिदिन पांच घंटे से अधिक समय तक पढ़ाई की है। उसने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता व गुरुजनों को दिया है।
राठ। सरस्वती बाल मंदिर इंटर कालेज के हाईस्कूल के छात्र निखिल ने 92.83 प्रतिशत अंकों के साथ जनपद में तीसरा स्थान पाया है। सिकंदरपुरा निवासी निखिल के पिता प्रकाशचंद्र साहू सिलाई का काम करते हैं। मां राजाबाई गृहिणी हैं। निखिल की बड़ी बहनें नेहा बीएससी फाइनल कर टीचिंग की तैयारी व निशा बीएससी कर रहीं हैं। निखिल इंटर के बाद नेशनल डिफेंस एकेडमी के माध्यम से देश सेवा करना चाहते हैं। कहते हैं मेहनती पिता ने कभी आर्थिक अभाव नहीं होने दिया। स्कूल में पढ़ाई करने के साथ ही उन्होंने कोचिंग का भी सहारा लिया।
हमीरपुर। गांधी इंटर कॉलेज में पढ़ने वाले हार्दिक आनंद ने इंटर में 89.40 प्रतिशत अंक लाकर जनपद में दूसरा स्थान प्राप्त किया है। हार्दिक ने बताया कि वह आईआईटी कर इंजीनियर बनकर देश की सेवा करना चाहते है। उन्होंने उसने अपनी इस उपलब्धि में अपने माता पिता समेत गुरुजनों की विशेष सहयोग बताया। (संवाद)
हमीरपुर। श्रीहीरानंद इंटर कालेज बिवांर की इंटर की छात्रा अनामिका सक्सेना ने 88.20 प्रतिशत अंक हासिल कर जनपद में तीसरा स्थान प्राप्त किया है। अनामिका के पिता प्रदीप सक्सेना प्राइवेट शिक्षक है। अनामिका ने बताया कि वह भविष्य में डॉक्टर बनकर देश की सेेवा करना चाहती है। बताया कि उसने कोचिंग के साथ घर में ऑनलाइन पढ़ाई के साथ कई घंटे ऑफलाइन पढ़ाई की है।