फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्र छात्राओं के बनाए मॉडल सराहे गए

विज्ञापन
विज्ञापन
गोहांड। गांधी इंटर कालेज में विद्यालय स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी आयोजित हुई। जूनियर व सीनियर वर्ग में दो दर्जन से अधिक छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। प्रदर्शनी में छात्रों ने विज्ञान व पर्यावरण से संबंधित मॉडल बनाए।
विज्ञापन

वाटर अलार्म बनाने पर 12वीं के छात्र अभय प्रताप, 11 वीं की छात्रा नम्रता व 10वीं की छात्रा प्रिंसी को प्रथम स्थान, मानव ह्रदय संरचना मॉडल पर प्रियंका, 11 वीं के रोहित कुमार व 10वीं की पूजा को द्वितीय स्थान मिला।
निर्णायक मंडल में प्रधानाचार्य प्रेमपाल सिंह, पूर्व प्रधानाचार्य राजेंद्र कुमार महान व डॉ. प्रदीप सिंह रहे। शिक्षक अजेश सिंह, जगपाल सिंह, जितेंद्र सिंह, अरुण सिंह व संतोष कुमार ने विजेता छात्रों को नकद पुरस्कार दिए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें