राठ। जरिया थाने के करौंदी गांव निवासी बबली ने बताया कि वर्ष 2012 में राठ कोतवाली के जखेड़ी गांव निवासी वीरबल के साथ विवाह हुआ था। उनकी तीन पुत्रियां हैं।
आरोप लगाया कि ससुराली दहेज की मांग पर उनका उत्पीड़न करते रहे। बुधवार को मारपीट कर घर से निकाल दिया। कोतवाली पहुंची पीड़िता ने ससुरालियों के खिलाफ तहरीर दी है।