राठ। नगर के मां शारदा बालिका मंदिर इंटर कालेज में हाईस्कूल व इंटर की टॉपर छात्राओं का सम्मान समारोह हुआ। प्रबंध समिति व प्रधानाचार्य ने मुंह मीठा कराकर शुभकामनाएं दीं। प्रधानाचार्या कल्पना शर्मा ने बताया इंटर में सोनम साहू ने पहला, नैंसी सोनी व प्रतीक्षा ने द्वितीय, वंदना कुशवाहा ने तीसरा, सादिया खातून ने चौथा व काजल साहू ने पांचवां स्थान हासिल किया है।
हाईस्कूल में आकांक्षा ने प्रथम, नंदनी सोनी ने द्वितीय, सुप्रिया ने तृतीय, शैल्वी ने चतुर्थ व सृष्टि तिवारी ने पंचम स्थान पाया। रामलीला संस्कृतिक समिति के अध्यक्ष वीरनारायण बुधौलिया, कालेज के प्रबंधक मनोज कुमार बुधौलिया, प्रधानाचार्या कल्पना शर्मा व शिक्षकोें ने शिक्षिकाओं ने छात्राओं को सफलता पर बधाई दी। (संवाद)