फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur News: डंपर ने छात्रा को मारी टक्कर, ऑटो चालक घायल

Mon, 09 Dec 2024 11:36 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
भरुआ सुमेरपुर (हमीरपुर)। कानपुर से कबरई गिट्टी लेने जा रहे अनियंत्रित डंपर ने छात्रा को टक्कर मार दी। इसके बाद ई रिक्शा को रगड़ता हुआ निकला और एक ऑटो में टक्कर मार दी।
विज्ञापन

इससे ऑटो चालक सड़क पर गिर गया और डंपर उसे रौंदता हुआ निकल गया। इससे ऑटो चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। गंभीर हालत में जिला अस्पताल से कानपुर रेफर किया गया है।

सोमवार सुबह करीब 9 बजे वार्ड नंबर 16 निवासी कक्षा सात की छात्रा अक्षरा धुरिया उर्फ प्रांशी अपने सहेलियों के साथ विद्यालय जा रही थी। बस स्टैंड के पास कानपुर से कबरई की ओर जा रहे अनियंत्रित डंपर ने उसे टक्कर मार दी। इससे वह घायल हो गई। उसे पीएचसी में भर्ती कराया गया है। इसके बाद डंपर ई-रिक्शा को रगड़ता हुआ निकल गया।
विज्ञापन

उसी समय वहां इंगोहटा निवासी ऑटो चालक सुनील (32) ऑटो मोड़ रहा था। तभी डंपर ने उसे टक्कर मार दी। इससे ऑटो चालक सड़क पर गिर गया और डंपर उसे रौंदता निकल गया। इससे उसका कमर के नीचे का हिस्सा बुरी तरह जख्मी हो गया।
गंभीर हालत में उसे जिला अस्पताल से कानपुर रेफर कर दिया गया। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने चालक को पकड़कर ट्रक कब्जे में लिया है।ग्राम प्रधान प्रतिनिधि गुरुप्रताप सिंह परिहार ने बताया कि घायल की हालत नाजुक बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें