फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डंपर खड़े ट्रक से टकराया, चालक की मौत

Sat, 19 Sep 2015 12:34 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
कोतवाली के कुछेछा के आगे पेट्रोल पंप पर खड़े ट्रक में बीती रात अनियंत्रित डंपर की जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में डंपर चालक की स्टेयरिंग में फंसकर मौत हो गई। जबकि केबिन पर बैठा खलासी घायल हो गया। बताते हैं कि डंपर चालक को झपकी लग गई थी।
विज्ञापन


थाना बिवांर कस्बा निवासी नजीर अहमद (32) पुत्र शमशेर अहमद डंपर चलाकर अपने परिवार का भरण पोषण करता था। शुक्रवार तड़के वह खलासी के साथ डंपर में कबरई से गिट्टी लादकर कानपुर की ओर जा रहा था।

तभी हाइवे में चंदौखी गांव मोड़ के आगे स्थित ओमर पेट्रोल पंप के पास सड़क किनारे खड़े गिट्टी भरे ट्रक से जा टकराया। भिड़ंत इतनी तेज थी कि डंफर चालक नजीर अहमद की मौके पर मौत हो गई। जबकि खलासी घायल हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कुछेछा चौकी प्रभारी आरडी यादव ने बताया कि पुलिस कर्मियों के सहयोग से स्टेयरिंग में चिपके चालक के शव को बाहर निकाल पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

बताते हैं कि चालक रात में कबरई से चला तो रास्ते में उसे झपकी आ गई। चालक की मौत के बाद से परिजनों को रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें