फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डंपर ने छात्र को रौंदा,लगाया जाम

Wed, 07 Dec 2016 11:32 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला हमीरपुर
विज्ञापन
जाम लगाए लोगों को समझाते एसडीएम व सीओ। - फोटो : Amar ujala
विज्ञापन
स्कूल से पढ़कर घर जा रहे साइकिल सवार छात्र को हाइवे पर राठ मोड़ के पास तेज रफ्तार डंपर ने रौंद दिया। छात्र की मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना के बाद चालक खुद डंपर लेकर कुछेछा चौकी पहुंचा और आत्मसमर्पण कर दिया। उधर, हादसे की जानकारी पर मौके पर पहुंचे छात्र के परिजन व गांव वालों ने हाइवे पर राठ मोड़ के पास जाम लगा दिया। सीओ व एसडीएम के आश्वासन पर करीब आधे घंटे बाद जाम खुला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन


मुख्यालय से तीन किमी दूर बसे हेलापुर डेरा निवासी बब्लू निषाद का इकलौता पुत्र सोनू (10) मुख्यालय स्थित अवतार मेहेर बाबा मांटेसरी स्कूल में कक्षा चार का छात्र था। रोजाना की तरह बुधवार को सोनू साइकिल से स्कूल पढ़ने गया था। दोपहर करीब तीन बजे छुट्टी होेने के बाद सोनू साइकिल से घर जा रहा था, तभी कानपुर-सागर राष्ट्रीय राजमार्ग 86 पर राठ मोड़ के पास पीछे से आ रहे तेज रफ्तार डंपर ने साइकिल में टक्कर मार दी और छात्र को रौंदता हुआ निकल गया।

डंपर का पहिया छात्र के सिर के ऊपर से निकल जाने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर मौके पर पहुंचे परिजनों की चीख पुकार मच गई। मौदहा तहसील से मुख्यालय लौट रहे एसपी एके सिंह ने घटनास्थल पर रुककर पीड़ित परिजनों का ढांढस बंधाया। एसपी के जाने के कुछ देर बाद ही गुस्साए लोगों ने हाइवे पर जाम लगाकर मुआवजा दिलाने व घटनास्थल पर सिपाहियों की तैनाती की मांग शुरू कर की।
विज्ञापन


मौके पर पहुंचे सीओ सदर गुरुदयाल सिंह कटियार व एसडीएम रामभवन तिवारी ने लोगों को समझा बुझाकर जाम खुलवाया। उन्हें आश्वासन दिया कि मुआवजे के लिए वह शासन को पत्र लिखेंगे। करीब आधे घंटे लगे जाम में सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गईं।

 कोतवाल केएन सिंह ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर मोरचरी में रखवाया गया है। बताया कि मृतक छात्र के पिता भी ट्रक ड्राइवर हैं। सोनू उनका इकलौता पुत्र था। जबकि एक पुत्री सोनम है। जो जीजीआईसी में पढ़ती है। उधर, दुर्घटना के बाद डंपर चालक कुछेछा चौकी पहुंचा और डंपर को खड़ाकर दुर्घटना होने की बात पुलिस से बताई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें