फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नोटबंदी से अस्पतालों में घटे मरीज

Wed, 07 Dec 2016 11:17 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, हमीरपुर
विज्ञापन
नोटबंदी। - फोटो : ANI
विज्ञापन
नोटबंदी के चलते अस्पतालों में मरीजों की संख्या घटने लगी है। वार्डों में भी मरीजों की संख्या पहले से कम है। सरकारी अस्पतालों के चिकित्सकों को तो राहत है लेकिन निजी अस्पताल संचालकों की धुकधुकी बढ़ गई है। निजी अस्पतालों के वार्ड पूरी तरह खाली हैं।
विज्ञापन


सिर्फ गर्भवती या प्रसूता महिलाएं ही भर्ती हैं। इमरजेंसी केस ही अस्पतालों में पहुंच रहे हैं। पुरानी करेंसी के 500 और हजार रुपये के नोट बंद होने से अस्पतालों में रोगियों की तादाद घटने लगी है। क्षेत्रीय अस्पताल में प्रत्येक ओपीडी में 200 से 250 ओपीडी होती थी जो सौ तक भी नहीं पहुंच रही।

ओपीडी में पहुंच रहे रोगियों को अगर कोई चिकित्सक टेस्ट लिख रहा है तो रोगी पैसे न होने का हवाला देकर बाद में टेस्ट करवाने की बात कर रहे हैं। दवाई लेकर ही रोगी वापस लौट रहे हैं। इससे अस्पताल के बाहर लैब संचालकों का कारोबार भी चौपट होने लगा है।
विज्ञापन


अस्पताल के वार्डों से भी रोगी कम होने लगे हैं। गर्भवती महिलाओं को लेबर पेन होने या प्रसूता महिलाएं ही अस्पताल में एडमिट हैं। नोटबंदी के चलते कम हो रही मरीजों की संख्या से सरकारी अस्पतालों के चिकित्सकों को कुछ राहत मिली है तो निजी अस्पतालों में प्रबंधन की परेशानियां बढ़ गई हैं।
विज्ञापन


एमएस डॉ. अर्चना सोनी का कहना है कि नोटबंदी से अस्पताल में रोगियों की संख्या में कमी आई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें