फोटो 12 एचएएमपी 29= तहसीलदार (स्टेटिक मजिस्ट्रेट) राममोहन कुशवाहा का प्रवेश पत्र।। संवाद
हमीरपुर। कर्तव्यनिष्ठा का ऐसा उदाहरण शायद ही कहीं देखने को मिले। सरीला के प्रभारी तहसीलदार राममोहन कुशवाहा ने रविवार को आयोजित प्री-पीसीएस परीक्षा में शामिल होने का अवसर होते हुए भी उसे त्याग दिया।
दरअसल, राममोहन कुशवाहा को इस परीक्षा में पर्यवेक्षक की जिम्मेदारी सौंपी गई। नियमों और कर्तव्य परायणता को सर्वोपरि मानते हुए उन्होंने अपने व्यक्तिगत हित से ऊपर सरकारी दायित्व को रखा और परीक्षा हॉल में बतौर परीक्षार्थी प्रवेश करने के बजाय परीक्षा की शुचिता बनाए रखने का दायित्व निभाया। राममोहन का एडमिट कार्ड भी जारी हो चुका और वह सामान्य रूप से परीक्षा में सम्मिलित हो सकते थे, लेकिन स्टेटिक मजिस्ट्रेट नियुक्त होने के कारण उन्होंने पूरी ईमानदारी के साथ परीक्षा न देते हुए अपनी ड्यूटी निभाई।