फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur News: नशे में धुत युवकों ने पावर हाउस में घुसकर एसएसओ और हेल्पर को पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
भरुआ सुमेरपुर। टेढ़ा विद्युत सब स्टेशन में रविवार तड़के कार सवार युवकों ने घुसकर एसएसओ और हेल्पर के साथ गाली-गलौज की। विरोध करने पर दोनों के साथ मारपीट की और पावर हाउस में आग लगाने की धमकी देकर भाग गए। एसएसओ ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

टेढ़ा पावर हाउस के एसएसओ संदीप सिंह ने पुलिस को दी लिखित शिकायत में आरोप लगाया है कि रविवार तड़के करीब 3:30 बजे वह हेल्पर मुरली के साथ ड्यूटी पर मौजूद थे। तभी टेढ़ा निवासी बीपी सिंह चंदेल चार अज्ञात साथियों के साथ कार से पावर हाउस पहुंचे और अंदर घुसकर आपूर्ति ठप होने का कारण पूछने लगे। जब उन्हें बताया गया कि लाइन ब्रेकडाउन है तो उन्होंने गाली-गलौज शुरू कर दी और जबरन फीडर चालू कर दिया।
विरोध करने पर सभी ने उनकी और हेल्पर की लात-घूंसों से जमकर पिटाई कर दी और पावर हाउस में आग लगाने की धमकी देते हुए मौके से चले गए। मारपीट में दोनों को गंभीर चोटें आई हैं। हलका इंचार्ज भानु प्रताप सिंह ने बताया कि शिकायत मिली है और जांच के लिए टीम गांव भेजी जा रही है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें