- ललपुरा थानाक्षेत्र के स्वासा मोड़ के पास हुई घटना, घायलों में बच्चे व महिलाएं भी शामिल
- मौके पर मची चीख पुकार सुन दौड़े ग्रामीण, सात एंबुलेंसों की मदद से अस्पताल लाए गए घायल
फोटो 30 एचएएमपी 34- सड़क दुर्घटना में क्षतिग्रस्त रोडवेज बस व डंपर। संवाद
फोटो 30 एचएएमपी 35- छानी सीएचसी से रेफर किए गए घायलाें को जिला अस्पताल ले जाती एंबुलेंस। संवाद
फोटो 30 एचएएमपी 36- जिला अस्पताल की इमरजेंसी में घायलों का उपचार करते स्वाथ्यकर्मी। संवाद
फोटो 30 एचएएमपी 37- घायलों को अस्पताल की इमरजेंसी में ले जाते परिजन। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
हमीरपुर/पौथिया/बिवांर। ललपुरा थानांतर्गत राठ- हमीरपुर स्टेट हाईवे पर स्वासा मोड़ के पास बृहस्पतिवार दोपहर राठ डिपो की रोडवेज खड़े डंपर से टकरा गई। इसमें बस में सवार 17 यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। इनमें दो बच्चे व आठ महिलाएं भी शामिल रहीं।
ग्रामीणों ने घायलाें को सात एंबुलेंस द्वारा छानी सीएचसी भेजा। जहां से दस घायलों को जिला अस्पताल रेफर किया गया। घायल यात्रियों के अनुसार चालक मोबाइल देख रहा था। उसी की लापरवाही से हादसा हुआ।
राठ डिपो की रोडवेज बस लेकर चालक राहुल व परिचालक रजनी बृहस्पतिवार दोपहर तीन बजे राठ के लिए रवाना हुई। जैसे ही बस ललपुरा थानांतर्गत स्वासा मोड़ के पास पहुंची। तभी दूसरी तरफ खड़े डंपर से टकरा गई। टक्कर से बस में सवार चालक व परिचालक समेत 17 यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए।
स्थानीय डिपो के एसएसआई विनोद कुमार मिश्रा ने बताया कि बस गलत साइड पहुंची और पंचर बनवा रहे डंपर से टकरा गई। बस में करीब 35 यात्री थे, जिनमें 17 घायल हुए। घायलाें की सूची राठ डिपो को भेजी गई है। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बस का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। वहीं, मौका देख चालक मौके से डंपर लेकर भाग निकला। ललपुरा थानाध्यक्ष राकेश सरोज ने बताया कि वह छुट्टी पर हैं, लेकिन जानकारी हुई है कि रोडवेज बस खड़े डंपर से उल्टी साइड में जाकर टकरा गई। इसमें 17 यात्री घायल हुए है।
यह हैं घायल-
मोहित (10) पुत्र चरन सहाय निवासी ग्राम छानी थाना बिवांर। सुमन (35) निवासी ग्राम छानी थाना बिवांर। हर्ष (19) निवासी कस्बा व थाना बिवांर। क्रान्ति (45) कस्बा व थाना बिवांर। कृष्णादित्य (06) पुत्र नीरज कुमार निवासी ग्राम गोहांड थाना जरिया। कल्पना (34) निवासी गोहांड थाना जरिया। रजनी (26) निवासी कस्बा व थाना पनवाड़ी जनपद महोबा। (कंडेक्टर)। कुंती (65) निवासी ग्राम कलौलीजार थाना ललपुरा। रवि (24) निवासी मोराकांदर थाना ललपुरा। सपना(18) निवासी छानी थाना बिवांर। हरिमंगल (40) छानी थाना बिवांर। शिवम तिवारी (27) पता अज्ञात। अमरीश कुमार (36) छानी थाना बिवांर। राहुल (30) सिकंरपुरा थाना राठ।(चालक)। सुमित्रा (45) निवासी पौथिया थाना ललपुरा। भीम सिंह (40) निवासी बहदीना अछपुरा थाना ललपुरा। सीता (27) ग्राम छानी थाना बिवांर।
चालक मोबाइल में देख रहा था वीडियो, भिड़ गई बस
- बस में सवार घायल अमरीश शिवहरे ने बताया कि वह हमीरपुर से बिवांर जा रहा था। रास्ते में चालक बार-बार मोबाइल देख रहा था। घटना से पूर्व भी चालक मोबाइल देख रहा था, तभी बस खड़े ट्रक से टकरा गई।
अस्पताल से गई और फिर वहीं आ गई
- बिवांर कस्बा निवासी क्रांति ने बताया कि वह बृहस्पतिवार सुबह जिला अस्पताल इलाज कराने आई थी। यहां डाक्टर की सलाह पर वह कानपुर इलाज को गई। वहां से वापसी में बस डंपर से भिड़ने पर फिर से जिला अस्पताल आ गई।