फोटो09एचएएमपी 16- नलकूप पर फुंकी मोटर को निकालता श्रमिक। संवाद
पौथिया (हमीरपुर)। गांव में पुरानी पानी की टंकी के नलकूप की मोटर बुधवार रात फुंक जाने से जलापूर्ति ठप हो गई। गर्मी के मौसम में लोगों को हैंडपंप से पानी भरने के लिए मजबूर होना पड़ा। आरोप है कि विभागीय अधिकारी समस्या के स्थायी समाधान की बजाय हर बार पुरानी मोटर की मरम्मत कराकर काम चला देते हैं।
ग्रामीण नत्थू शिवहरे ने बताया कि 27 जून को भी नलकूप की मोटर खराब हो गई थी जिससे करीब तीन दिन तक जलापूर्ति बंद रही। उस समय ग्राम प्रधान ने कुछ मोहल्लों में टैंकर से पानी की व्यवस्था कराई थी। अब करीब 42 दिन बाद फिर मोटर फुंक जाने से एक बार फिर गांव में पेयजल संकट खड़ा हो गया है। ग्रामीण गणेश गुप्ता, बिंदपाल प्रजापति, विमलेश यादव, नईम खान, रामसिंह यादव, बीर सिंह यादव, मलखान यादव समेत अन्य लोगों ने जल संस्थान के अधिकारियों से नई मोटर लगाकर जल्द जलापूर्ति बहाल कराने की मांग की है।
उधर, नलकूप ऑपरेटर आशीष श्रीवास्तव ने बताया कि मोटर फुंक गई है। उसे निकलवाकर मरम्मत कराई जा रही है। शुक्रवार तक जलापूर्ति बहाल होने की उम्मीद है।