फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेपर्दा वायरल वीडियो मामले में डॉ. अंशु का हुआ स्थानांतरण

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। जिला महिला अस्पताल में दो महिला डाक्टरों के झगड़े व प्रसव कक्ष का बेपर्दा महिलाओं का वीडियो वायरल होने के मामले में कार्रवाई हुई है।
विज्ञापन

शुक्रवार को महानिदेशक चिकित्सा एवं स्वास्थ्य डॉ. वीबी सिंह ने आपत्तिजनक कृत्य किए जाने पर डॉ. अंशु मिश्रा का स्थानांतरण मुख्य चिकित्साधिकारी ललितपुर के आधीन कर दिया है। महिलाओं के आपत्ति जनक वीडियो वायरल अमर उजाला ने पांच मई के अंक में मुख्य पृष्ठ पर झगड़े में वायरल कर दिया बेपर्दा महिलाओं का वीडियो शीर्षक से प्रमुखता से खबर प्रकाशित की थी। जिस पर शासन ने 58 दिन बाद कार्रवाई की है।
यह था मामला
महिला जिला अस्पताल में मंगलवार तीन मई 2022 को सीनियर डॉ. आशा सचान व जूनियर डॉ. अंशू मिश्रा के बीच ड्यूटी को लेकर कहासुनी का वीडियो वायरल हुआ था। डॉ. आशा सचान लेबर रूम में जहां-जहां जाती हैं, कैमरा उनकी तरफ घूमता है। इसी बीच स्ट्रेचर पर बेपर्दा लेटी प्रसव पीड़ित महिलाएं भी वीडियो में कैद हो जाती हैं। इस तरह से बेपर्दा महिलाओं की ओर दो-तीन बार कैमरा घुमाकर वीडियो बनाया गया था। बेपर्दा महिलाओं का वीडियो डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने संज्ञान में लिया था। इसी मामले में गुरुवार पांच मई की सुबह अपर स्वास्थ्य निदेशक चित्रकूट डॉ. नरेंद्र सिंह तोमर ने अस्पताल आकर मामले की जांच कर संबंधित साक्ष्य जुटाए थे। वहीं वायरल वीडियो में दिख रहे स्टाफ व संबंधित डॉक्टरों के बयान दर्ज किए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ आशा सचान गईं आगरा
हमीरपुर। जिला महिला अस्पताल में तैनात डॉ. आशा सचान को आगरा के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बाह भेजा गया है। इसके अलावा डॉ. मुकेश कुमार वरिष्ठ परामर्शदाता जिला चिकित्सालय बांदा से हमीरपुर, डॉ. वागीश कुमार श्रीवास्तव वरिष्ठ परामर्शदाता (बालरोग) बांदा को जिला चिकित्सालय हमीरपुर, डॉ. पीयूष मिश्रा को वरिष्ठ परामर्शदाता संयुक कांशीराम चिकित्सालय से वरिष्ठ फिजीशियन हमीरपुर, डॉ. करुणा शंकर (निश्चेतक) कांशीराम संयुक्त चिकित्सालय कानपुर से जिला महिला अस्पताल हमीरपुर भेजा गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें