जिला कार्यक्रम अधिकारी ने विकासखंड क्षेत्र में संचालित आंगनबाड़ी केंद्रों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण में डीपीओ को आधा दर्जन से ज्यादा केंद्र बंद मिले। इस पर केंद्रों की आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय रोक गया है।
जिला कार्यक्रम अधिकारी माला सोनकर ने शनिवार को अतरैया, गौरी, अतरैया डेरा, टेढ़ा एवं इसूली के आंगनबाड़ी केंद्रों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण में सभी केंद्र बंद मिले। उन्होंने बताया कि गौरी के केंद्र में गीता, अतरैया में दो केंद्र मृदुला गुप्ता व रामबाई, टेढ़ा में पुनिया एवं रन्नो, इसूली में खातून, अतरैया डेरा में सुनीता पाठक एवं सद्दन केंद्रों में ताला डालकर नदारत मिली हैं।
सभी का मानदेय रोक दिया गया है। डीपीओ ने बताया जानकारी मिली है कि मुख्य सेविकाएं भी निरीक्षण में नहीं आती हैं। इसलिए विकासखंड क्षेत्र में कार्यरत मुख्य सेविका प्रेमवती परनामी एवं मीना पाल को नोटिस देकर स्पष्टीकारण मांगा है। निरीक्षण में अमोल सिंह सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।