भरुआसुमेरपुर। कस्बे के वार्ड संख्या नौ में विद्युत ट्रांसफार्मर रखने के लिए बनाए जा रहे प्लेटफार्म में घटिया सामग्री का उपयोग करने पर सभासद ने विरोध जताते हुए विद्युत विभाग के अवर अभियंता से शिकायत की है।
सभासद नईम अख्तर ने बताया वार्ड ट्रांसफार्मर रखे जाने के लिए बनने वाले प्लेटफार्म में ठेकेदार घटिया ईंट के साथ बालू की जगह डस्ट लगाकर निर्माण करा रहा है। बताया यह घटिया निर्माण बर्दाश्त नहीं है। उन्होंने विद्युत विभाग के अवर अभियंता से शिकायत करके कार्य रोके जाने को कहा है। अवर अभियंता रवींद्र कुमार साहू ने बताया शिकायत की जांच कर ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। ब्यूरो