फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur News: सीएचसी में घूम रहे कुत्ते, ओपीडी से डॉक्टर नदारद

Fri, 27 Feb 2026 12:39 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
मौदहा (हमीरपुर)। नगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में स्वास्थ्य सेवाएं बदहाल हैं। मरीजों को स्वास्थ्य लाभ मिलना तो दूर अव्यवस्थाओं के चलते उनकी मुसीबतें और बढ़ती जा रही हैं। बृहस्पतिवार को सीएचसी की पड़ताल में ओपीडी में डॉक्टरों की कुर्सियां खाली मिलीं, वहीं अस्पताल परिसर में आवारा कुत्ते घूमते नजर आए हैं। एंटी रेबीज इंजेक्शन की किल्लत के चलते मरीज भटकते दिखे।
विज्ञापन

पड़ताल में अस्पताल परिसर में सुरक्षा और सफाई व्यवस्था धड़ाम मिली। आलम यह है कि ओपीडी के बाहर आवारा कुत्ते बेखौफ घूमते नजर आए। बुढ़ई गांव से आए मरीज रोहित सिंह को कुत्ते ने काटा था। वे अस्पताल में आवारा कुत्तों के बीच अपनी बारी का इंतजार करते दिखे।
एंटी रेबीज इंजेक्शन की किल्लत ने पूरी कर दी। इसके कारण मरीज को बाहर से दवा मंगानी पड़ी। स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. नूपुर सचान की कुर्सी सुबह 11 बजे तक खाली मिलीं। इससे दूर-दराज से आईं गर्भवती महिलाओं और बीमार महिलाओं को परेशानी का सामना करना पड़ा। डॉ. संतोष शुक्ला 11 बजे अपनी सीट पर नहीं मिले। हालांकि, पूछे जाने पर उन्होंने लघुशंका जाने की बात कहकर अपना बचाव करते नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें