फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur News: मानसिक परेशानी छिपाएं नहीं, विशेषज्ञ से लें परामर्श

विज्ञापन
फोटो-7- पैरामेडिकल कॉलेज में हुई पोस्टर प्रतियोगिता में पुरस्कृत छात्राएं व अन्य। स्रोत : स्वयं
विज्ञापन
बांदा। विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर शनिवार को जिला मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम की टीम ने पैरामेडिकल कॉलेज में जागरूकता शिविर, नुक्कड़ नाटक और पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया। विशेषज्ञों ने मानसिक रोगों से जुड़े भ्रम और भेदभाव दूर करने के साथ समय पर परामर्श और उपचार लेने की सलाह दी।
विज्ञापन

जिला नोडल अधिकारी एनसीडी डॉ. मुकेश पहाड़ी ने कहा कि मानसिक रूप से स्वस्थ रहने के लिए योग-प्राणायाम को दिनचर्या में शामिल करें। मनोरोग विशेषज्ञ डॉ. आलोक गुप्ता ने कहा कि मानसिक परेशानी छिपाने के बजाए बिना संकोच काउंसलिंग कराएं और विशेषज्ञ से उपचार लें।
क्लिनिकल साइकोलॉजिस्ट डॉ. रिजवाना हाशमी ने मानसिक रोगों के लक्षण और तनाव प्रबंधन के उपाय बताए। अनुश्रवण एवं मूल्यांकन अधिकारी नरेंद्र कुमार मिश्रा ने आत्महत्या रोकथाम के लिए परेशानी से जूझ रहे लोगों की बात संवेदनशीलता से सुनने और उन्हें भावनात्मक सहयोग देने पर जोर दिया। त्रिभुवन नाथ ने टेली-मानस हेल्पलाइन नंबर 14416 की जानकारी दी। कार्यक्रम की अध्यक्षता कॉलेज अध्यक्ष मकबूल अली खान ने की। संचालन ज्ञान प्रकाश ने किया। पोस्टर प्रतियोगिता में स्वस्तिका, शालिनी, खुशी, दिव्यांशी, पलक, काजल निषाद, दीपिका और चांदनी सहित अन्य प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया। इस दौरान डायरेक्टर जरीना खातून, प्रधानाचार्या मोनालिसा होरो, डीपीएम बृजेंद्र साहू मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें