फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur News: डीएम ने ज़ारी किया मतदाता जागरूकता बैनर व स्टीकर

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम सभागार में सोमवार को स्वीप कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिला निर्वाचन अधिकारी की अध्यक्षता में निर्वाचन से जुड़े सभी नोडल अधिकारी इसमें शामिल रहे। जिला निर्वाचन अधिकारी राहुल पांडेय ने 20 मई को लोकसभा चुनाव के मतदान को लेकर सभी पहलुओं पर चर्चा की। साथ ही उत्तरदाई विभाग व अधिकारियों को निर्वाचन संबंधी तकनीकी जानकारी प्रदान कर समीक्षा की। इस अवसर पर जिले में स्वीप कार्यक्रम के अंतर्गत लोकसभा निर्वाचन में मतदाताओं में जागरूकता के लिए बैनर व चार पहिया वाहनों के लिए स्टीकर का अनावरण किया। इसके साथ ही जनपद के समस्त विभागों में बैनर दिया गया। जो कार्यालय के मुख्य गेट पर लगा रहेगा तथा जनपद के सभी चार पहिया वाहनों में मतदाताओं को जागरूक करने के लिए स्टिकर चस्पा कर जागरूकता लाई जाएगी। इस मौके पर पुलिस अधीक्षक डॉ. दीक्षा शर्मा, मुख्य विकास अधिकारी चंद्रशेखर शुक्ला समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे। (संवाद)
विज्ञापन


बैठक कर चुनाव की तैयारियों की समीक्षा
हमीरपुर। लोकसभा चुनाव को लेकर जिला निर्वाचन अधिकारी व पुलिस अधीक्षक की अध्यक्षता में सभी प्रभारी व सहायक प्रभारी अधिकारियों की बैठक आयोजित की गई। जिसमें सभी ने पीपीटी के माध्यम से अपनी चुनावी तैयारी के संबंध में जिला निर्वाचन अधिकारी को अवगत कराया। प्रभारी अधिकारी ईवीएम ने बताया कि जिले में ईवीएम पर्याप्त मात्रा में है। जागरूकता प्रशिक्षण के लिए ईवीएम को रिजर्व कर लिया गया है। डाक मत पत्र प्रभारी ने बताया कि 85 प्लस व दिव्यांग मतदाता घर से मतदान कर सकते हैं। जिले को प्रयागराज से बैलेट पेपर प्राप्त होंगे। जिनको सुरक्षित रखे जाने के लिए स्ट्रांग रूम चिंहित कर लिया गया है। मतदान सामग्री की पैकिंग जिला पंचायत राज अधिकारी द्वारा की जा रही है। मतदान कार्मिक जनपद में पर्याप्त हैं। ट्रेनिंग का कार्यक्रम तैयार कर लिया गया है। समस्त मतदान कर्मी को दो चरणों में प्रशिक्षित किया जाएगा प्रशिक्षण को दो स्थल चिहिन्त किए गए हैं। कैमरामैन वीडियोग्राफी का प्रशिक्षण दो दिवसों में किया जाएगा। (संवाद)

ईवीएम वेयरहाउस का किया निरीक्षण
हमीरपुर। ईवीएम वेयरहाउस गोदाम का निरीक्षण जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। इस दौरान प्रमुख राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि भी शामिल रहे। निरीक्षण के दौरान सीसीटीवी कैमरा की क्रियाशीलता का परीक्षण किया गया। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें