टौणी देवी/धनेटा/हमीरपुर। राजकीय प्राथमिक पाठशाला घिरथेड़ी के दो विद्यार्थियों प्रियांश और शिवांशी का चयन जवाहर नवोदय विद्यालय में हुआ है। दोनों विद्यार्थियों के चयन पर स्कूल स्टाफ सदस्यों ने खुशी व्यक्त की है। विद्यार्थियों के अभिभावकों ने चयन का संपूर्ण श्रेय पाठशाला मुख्य शिक्षक नरेश शर्मा और संपूर्ण स्टाफ सदस्यों की कड़ी मेहनत को दिया है। उन्होंने कहा कि बच्चों के नवोदय में चयनित होने पर स्कूल का नाम रोशन हुआ है। उन्होंने चयनित बच्चों को बधाई संदेश प्रेषित किया है। साथ ही लोगों से यह अपील भी की है कि सरकारी स्कूलों में ज्यादा बच्चों को दाखिल करवाएं। वहीं दूसरी ओर राजकीय प्राथमिक पाठशाला रंघाड़ के प्रियांश का चयन नवोदय विद्यालय के लिए हुआ है। स्कूल मुख्य शिक्षक बोधराज ने कहा कि स्कूल के पांचवीं के छात्र प्रियांश का चयन नवोदय विद्यालय के लिए हुआ है। छात्र के चयनित होने पर अध्यापकों ने अभिभावकों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। कलंझड़ी देवी क्षेत्र से तनुप्रिया ने जवाहर नवोदय विद्यालय की प्रवेश परीक्षा उत्तीर्ण की है। तनुप्रिया के पिता संजीव कुमार और माता रीना कुमारी शिक्षक हैं। बच्ची के चयनित होने पर उन्होंने खुशी जाहिर की है।