फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनपद को और मिले 6040 स्मार्ट फोन

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। जिले के मेधावी छात्र-छात्राओं को टैबलेट व स्मार्टफोन देने के उद्देश्य से शनिवार को शासन स्तर से 6040 स्मार्टफोन और भेजे गए हैं। वहीं पूर्व की दो शिफ्टों में कुल 2780 टैबलेट आ चुके हैं। शनिवार को आए टैबलेटों का वितरण की प्रक्रिया 10 मार्च के बाद किए जाने की बात कही जा रही है। जबकि चार महाविद्यालयों के छात्रों को 200 स्मार्टफोन वितरित किए जा चुके हैं।
विज्ञापन

राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय की प्राचार्य डा. वंदना ने बताया कि जिले के कुल 18 हजार 342 बीए फाइनल के छात्र-छात्राओं को टैबलेट व स्मार्टफोन वितरित किए जाने का लक्ष्य मिला है। जिसमें 3380 छात्रों को टेबलेट व 14962 छात्रों को स्मार्टफोन वितरित होने हैं। बताया कि अबतक चार विद्यालय कुछेछा महाविद्यालय, ओम हरिहर कुंडौरा, गवर्नमेंट डिग्री कालेज व युग चेतना महाविद्यालय के 200 बच्चों को स्मार्टफोन मिल चुके हैं। वहीं दो शिप्टों में 2780 टैबलेट आए हैं। जबकि शनिवार को 6040 स्मार्टफोन और आ गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें