फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा नगर अध्यक्ष और पुलिस कर्मियों में हुई नोकझोंक

Sat, 07 Nov 2015 11:48 PM IST
politics crime
विज्ञापन
विज्ञापन
मौदहा बांध में पौधारोपण करने आए मुख्यमंत्री की सुरक्षा को लेकर काफी सख्ती रही। सभा स्थल से कुछ दूर बने बैरियर पर मुख्यमंत्री के आने से पहले पुलिस कर्मियों ने किसी को अंदर नहीं जाने दिया।
विज्ञापन


इसी बीच सपा के नगर अध्यक्ष रशीद राईन दर्जनों समर्थकों के साथ पहुंचे तो पुलिस कर्मियों ने उन्हें रोक लिया। इस पर नगर अध्यक्ष और पुलिस कर्मियों के बीच नोकझोंक हो गई।

इसी बीच पार्टी की विधान सभा क्षेत्र प्रभारी पूर्व विधायक डॉ अम्बेश कुमारी पहुंची। उन्हाेंने पुलिस कर्मियों से कहा कि कार्यकर्ता भी सभा स्थल पर नहीं जाएंगे क्या। पुलिस कर्मियों ने मीडिया के लोगों को भी रोक दिया। पूर्व विधायक के हस्तक्षेप करने पर सभी कार्यकर्ता और मीडिया के लोग अंदर पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें