फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आग से फसल और मकान जला

Sat, 07 Nov 2015 11:42 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो हमीरपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
बिदोखर मेंदनी में उड़कर आई चिंगारी से किसान के खलिहान व मकान में आग लग गई। जिसमें उसकी दो लाख रुपये की तिल की फसल राख हो गई। दमकल कर्मियों ने मौके पर पहुंचकर आग को काबू किया। उधर, पलरा गांव में एक मकान में आग लगने से गृहस्वामी का करीब 50 हजार रुपये का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन


पीड़ित किसान रामकिशोर पाल ने बताया कि वह खेत में मकान बनाकर रहता है। खलिहान में 16 बीघे की तिल की फसल सूखने के लिए रखी थी। कुछ दूर पर एक खेत में तिल का डंठल जल रहा था। अचानक उससे उड़कर आई चिंगारी से खलिहान में आग लग गई। पल भर में पूरी फसल राख हो गई।

इसके बाद आग मकान में भी लग गई। इससे गृहस्थी भी जल गई। किसान ने बताया कि केसीसी से ऋण लिया था। अब परिवार चलाने के साथ कर्ज चुकाना मुश्किल हो जाएगा। पीड़ित किसान ने आर्थिक मदद की गुहार लगाई है। इसी प्रकार पलरा गांव में अरिमर्दन यादव के मकान में आग लगने से गृहस्थी जल गई। गृहस्वामी के मुताबिक उसे करीब 50 हजार रुपये की आर्थिक क्षति हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें