फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन दिन से बत्ती गुल, लोगों का गुस्सा फूटा

Sun, 24 Jul 2016 11:46 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, हमीरपुर
विज्ञापन
मुख्य बाजार में जाम लगाए लोग। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मुस्करा कस्बे में तीन दिन पहले फुंके ट्रांसफार्मरों के न बदले जाने से लोगों का आक्रोश फूट पड़ा। कस्बे के आधे हिस्से में बिजली-पानी की समस्या से जूझ लोगों ने पावर कारपोरेशन के खिलाफ बस स्टैंड तिराहा में जाम लगाकर विरोध प्रदर्शन किया। क्षेत्राधिकारी योगेश कुमार के 24 घंटे में विद्युत आपूर्ति बहाल किए जाने के आश्वासन पर जाम खुल सका।
विज्ञापन


गौरतलब हो कि कस्बा स्थित 33केवीए विद्युत उपकेंद्र में लगा 250 केवीए का ट्रांसफार्मर एवं थानागेट के सामने लगा 400 केवीए का ट्रांसफार्मर बीते तीन दिन पहले धड़ाम हो गया था। जिससे मोती नगर, राजीव नगर, चुडै़ल मोहाल, चरखारी रोड, बस स्टैंड तिराहा, राठ रोड, मुख्य बाजार, दीक्षित मोहाल सहित आधे कस्बे में अंधेरा छाया है।

विद्युत आपूर्ति ठप होने से पेयजल व्यवस्था भी चरमरा गई है। भीषण गर्मी और उमस से त्रस्त ग्रामीणों ने एकजुट होकर रविवार को साप्ताहिक बाजार के दिन बस स्टैंड तिराहे में विरोध प्रदर्शन कर चक्का जाम कर दिया और पावर कारपोरेशन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
विज्ञापन


साप्ताहिक बाजार का दिन होने से बस स्टैंड तिराहे पर ग्रामीणों द्वारा लगाए गए जाम से हमीरपुर, राठ व महोबा मार्ग में दर्जनों वाहन जाम में फंस गए। वहीं साप्ताहिक बाजार करने आए ग्रामीण इलाकों के सैकड़ों लोग अफरातफरी के चलते खरीदारी नहीं कर सके।

थानाध्यक्ष जीएस दुबे मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों से बातचीत कर मामले से क्षेत्राधिकारी राठ योगेश कुमार को अवगत कराया। सीओ तत्काल जाम स्थल पहुंचे और एसडीओ ज्ञानेश कुमार से बात कर 24 घंटे के अंदर ट्रांसफार्मरों को बदलाकर विद्युत आपूर्ति बहाल करने का आश्वासन दिया। तब लोगों ने जाम खोला।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें