फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur News: विकास कार्य रुके, प्रधानों ने विधायक को सौंपा ज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
मौदहा (हमीरपुर)। मौदहा विकासखंड की ग्राम पंचायतों में विकास कार्यों पर ब्रेक लगने से प्रधान नाराज हैं। राष्ट्रीय पंचायती राज ग्राम प्रधान संगठन की मौदहा इकाई अध्यक्ष महेश्वरीदीन प्रजापति के नेतृत्व में प्रधानों ने सदर विधायक को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

उन्होंने लंबित प्रस्तावों के शीघ्र अनुमोदन की मांग की। ज्ञापन में कहा गया कि जिला प्रशासन को अनुमोदन का अधिकार मिलने के बाद कई महीने पहले विकास कार्यों के प्रस्ताव जिलाधिकारी कार्यालय भेजे गए थे, पर उनका अनुमोदन अब तक नहीं हुआ। इससे गांवों के जरूरी विकास कार्य और ग्राम पंचायतों का कामकाज बाधित हो रहा है। प्रधानों ने विधायक से जिलाधिकारी से वार्ता कर लंबित प्रस्तावों का जल्द अनुमोदन कराने की मांग की, ताकि विकास कार्य सुचारु रूप से शुरू हो सकें। इस दौरान असरार अहमद खान, जलालुद्दीन, जगजीवनराम सहित कई ग्राम पंचायतों के प्रतिनिधि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें