महोबा। शहर के हवेली दरवाजा बलिदान स्थल का संरक्षण किए जाने व अवैध कब्जा हटवाकर भव्य स्मारक स्थल विकसित किए जाने की मांग तेज हो गई है। इसको लेकर अधिवक्ताओं ने पालिका ईओ अवधेश कुमार को ज्ञापन सौंपा गया।
विज्ञापन
भाजपा के जिला कार्य समिति सदस्य व अधिवक्ता नीरज रावत, कृष्ण गोपाल द्विवेदी, अमित, रामकिशोर पांडेय आदि ने सौंपे ज्ञापन में बताया कि हवेली दरवाजा में स्वतंत्रता संग्राम के सेनानियों को फांसी दी गई थी। यह स्थान हमारे देश के वीर क्रांतिकारियों के त्याग, बलिदान और राष्ट्रप्रेम की स्मृति से जुड़ा है। इस ऐतिहासिक स्थल पर अवैध कब्जा होने से इसकी गरिमा व ऐतिहासिक पहचान प्रभावित हो रही है। ऐसे बलिदान स्थल को संरक्षित करना हम सभी का नैतिक दायित्व है। कहा कि हवेली दरवाजा से अवैध कब्जा हटवाया जाए। साथ ही यहां क्रांतिकारियों की स्मृति में भव्य स्मारक, शिलालेख और ऐतिहासिक विवरण-पट्ट स्थापित कराई जाए। यदि नगर पालिका की ओर से इसमें हीलाहवाली की गई तो आंदोलन व अनशन के लिए मजबूर होंगे।