फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur News: देशभर में बुंदेलखंड की सफेदा ज्वार की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन



भरुआ सुमेरपुर। बुंदेलखंड के कोने-कोने में पैदा होने वाली सफेदा ज्वार की डिमांड पूरे देश में हो रही है। पशुओं के चारे के साथ इसका उपयोग सूती कपड़ा बनाने में होता है। इसके अलावा इसके तमाम खाद्य पदार्थ भी बनाए जाते हैं। इस समय कस्बे के गल्ला मंडी में इसकी आवक पूरे बुंदेलखंड से हो रही है।

यूपी एवं एमपी के 16 जनपदों में फैले बुंदेलखंड में किसान सफेदा ज्वार का उत्पादन करता है। दिसंबर माह से यह बाजार में आने लगती है। कस्बे की गल्ला मंडी ज्वार खरीद का हब है। यूपी, एमपी के सभी जनपदों से ज्वार यहां लाकर बेची जाती है। यह कारोबार फरवरी माह तक निरंतर चलता है। मौजूदा समय में मंडी में ज्वार की भारी आवक है। तकरीबन 15 से 20 ट्रक ज्वार प्रतिदिन बिक्री के लिए यहां आ रहा है। सोमवार को यह 2000 से 5600 रुपये क्विंटल तक बिक रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन




स्थानीय व्यापारी कुंजबिहारी, श्याम बिहारी,श्याम बाबू पांडे, उदित नारायण तिवारी, रामविलास गुप्ता, बाबू गुप्ता, राजू गुप्ता आदि ने बताया कि ज्वार के लिए कस्बे की मंडी सदियों से पूरे देश में प्रसिद्ध है। यहां से ज्वार देश के अलावा विदेशों तक जाती है। मौजूदा समय में ज्वार दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, हिमाचल प्रदेश के अलावा पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कई जनपदों में जा रही है। फरवरी के बाद इसकी मांग बाहर कमजोर हो जाती है। इसके बाद जून माह में फिर इसकी डिमांड बढ़ती है। मंडी सचिव ब्रजेश कुमार निगम ने बताया कि दिसंबर माह में ज्वार से मंडी शुल्क के रूप में 14 लाख 62 हजार से अधिक राजस्व प्राप्त हुआ है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें