फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur News: परीक्षा फॉर्म और फीस जमा करने की बढ़ी तिथि

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। माध्यमिक शिक्षा परिषद ने कक्षा 10 और 12वीं की बोर्ड परीक्षा 2027 के आवेदन पत्र भरने की अंतिम तिथि बढ़ा दी है। अब संस्थागत और व्यक्तिगत छात्र पांच सितंबर तक आवेदन कर सकेंगे। इस निर्णय से विद्यार्थियों को आवेदन प्रक्रिया पूरी करने में सहायता मिलेगी।
विज्ञापन

परिषद ने यूपी बोर्ड हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा 2027 की तैयारी शुरू कर दी है। परीक्षा केंद्र बनाने की कागजी प्रक्रिया जारी है। जिले में 151 माध्यमिक और इंटर कॉलेज हैं। इनमें 50 हजार से अधिक छात्र-छात्राएं पंजीकृत हैं। कई स्कूलों में समय पर शुल्क और आवेदन पत्र जमा नहीं हो पाए थे जिसकी वजह से आवेदन की तिथि बढ़ाई गई है। जिला विद्यालय निरीक्षक महेश कुमार गुप्ता ने प्रधानाचार्यों को सभी विद्यार्थियों के आवेदन पत्र और शुल्क तय तिथि तक जमा कराने को कहा है।
स्कूलों में एक सितंबर तक शुल्क जमा किया जाएगा। पांच सितंबर तक सूचना ऑनलाइन अपलोड करनी होगी। जानकारी की जांच और संशोधन 6 से 11 सितंबर तक होगा। फोटोयुक्त नामावली जमा करने की अंतिम तिथि 30 सितंबर तय की गई है। प्रधानाचार्य छात्रों से शुल्क लेकर कोषागार में जमा करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें