फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सांप के डसने से दो की मौत, एक भर्ती

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। जिले में तीन स्थानों पर सांप के डसने से महिला समेत दो की मौत हो गई। वहीं एक युवक के पैर में लिपटकर सांप ने डस लिया, मगर युवक ने उसे पकड़ लिया। मौदहा सीएचसी में घायल युवक के साथ परिजन सांप को लेकर पहुंच गए। जिससे लोगों की भीड़ लग गई और अफरातफरी का माहौल रहा।
विज्ञापन

सुमेरपुर के गहतौली गांव निवासी नातीराम (60) अपने घर में सो रहे थे, तभी उन्हें सांप ने डस लिया। उनके पुत्र नत्थू ने बताया तड़के चार बजे सांप के डसने से पिता के कराहने की आवाज आई। उन्होंने देखा कि उनकी चारपाई से सांप उतरकर जा रहा है। बताया बिना देरी किए पिता को अस्पताल लेकर गए। जहां उनकी मौत हो गई। वह मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण करते हैं। मौदहा संवाद के अनुसार चकदहा गांव में सोमवार देर शाम संजय (27) घर जा रहा था। तभी घर के बाहर नाली से निकलकर आया सांप उसके पैर में लिपट गया और कई जगह पर काट लिया।
संजय की चीख सुनकर परिजनों ने टार्च जलाकर देखा और सांप को पकड़ लिया। उन्हें सीएचसी लेकर आए। जहां युवक का इलाज चल रहा है। हालांकि सांप को साथ लाने पर अस्पताल में लोगों की भीड़ लग गई। सरीला संवाद के अनुसार जलालपुर के पुरैनी गांव निवासी प्रेमरानी (70) सोमवार को खेतों में भैंस चरा रही थी। तभी उन्हें सांप ने डस लिया। घर पहुंचने पर उनकी हालत बिगड़ गई। परिजन सरकारी अस्पताल ले जाने की तैयारी में लगे थे, लेकिन इस बीच उनकी मौत हो गई। मृतका के दो लड़के हैं। दरोगा प्रमोद कुमार त्रिपाठी ने बताया शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें