फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur News: युवक की हत्याकर शव हाईवे किनारे फेंका

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर/पौथिया। राठ- हमीरपुर मार्ग पर युवक का शव पड़ा मिला है। भाई ने चार लोगों के खिलाफ हत्या किए जाने की रिपोर्ट कराई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी चोटों के निशानों की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन

सदर कोतवाली क्षेत्र के कलौलीतीर गांव निवासी विकास वर्मा (25) पुत्र लल्लू प्रसाद वर्मा का शव राठ-हमीरपुर राज्य मार्ग पर सड़क किनारे रविवार सुबह पड़ा मिला। खेत गए पड़ोसी ने उसे पहचान कर परिजनों को सूचना दी। मझले भाई रामजी ने पुलिस को बताया कि वह तीन भाई हैं। बड़ा भाई महेश्वरीदीन जयपुर मजदूरी करता है। वह दिल्ली में मजदूरी करता है। गांव में अविवाहित छोटा भाई विकास व मां पार्वती व पिता रहते हैं। विकास गांव में मेहनत मजदूरी करके माता पिता व अपना गुजारा करता था। वह मंगलवार को गांव आया था।

बताया कि विकास शनिवार शाम करीब सात बजे गांव निवासी गुलशन वर्मा के साथ उसके चाचा के खेत में दोनों गए थे। सुबह उसका शव हाईवे किनारे खेत की पटरी पर पड़ा मिला है। भाई रामजी ने बताया कि उसके भाई पर आरोपियों ने अपनी बहन को परेशान करने का आरोप लगाकर मारपीट की थी। मामला पुलिस तक भी पहुंचा था। जहां पुलिस ने दोनों पक्षों को बुलाकर जांच करते हुए भाई को डांट डपटकर छोड़ दिया था। जबकि भाई का उनकी बहन से कुछ लेना देना नहीं था। इसके बाद भी कई बार घर में आकर जानमाल की धमकी देकर गए। कई बार रास्ते में रोककर मारपीट कर चुके हैं। इन्हीं लोगों ने भाई की हत्या की है।
विज्ञापन

कोतवाल अनूप सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर चार आरोपियों गुलशन वर्मा, लालू वर्मा, दयाराम यादव व मंगल यादव के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है। कहा कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मिले चोटों के निशान


भाई रामजी ने बताया कि भाई के शरीर में मारपीट के निशान मौजूद हैं। गला कसने सहित सिर में धारदार औजार से हमला करने का सिर में कटा बड़ा घाव है। हाथ पैरों में नाखून के निशान सहित मुंह व दांत टूटे हैं। शरीर भी नीला पड़ा है। कहा कि उसके भाई की हत्या की गई है। वहीं पीएम रिपोर्ट में चोंटो के निशान मिलने की पुष्टि हुई है।



कोट
- शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया गया है। परिजनों ने हत्या की आशंका जताकर तहरीर दी है। तहरीर के आधार पर चार लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया है। कहा कि मामले की सभी बिंदुओं पर जांच की जा रही है।
विज्ञापन




राजेश कमल, सीओ सदर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें