फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: बाबा बालक नाथ मंदिर में चैत्र मेले में चढ़ा आठ करोड़ का चढ़ावा

विज्ञापन
विज्ञापन
दियोटसिद्ध में प्रशानिक तौर पर संपन्न हुआ चैत्र मेला
विज्ञापन

प्रत्येक वर्ष 14 मार्च से 14 अप्रैल तक मंदिर में आयोजित होता है मेला
ज्येष्ठ रविवार को मंदिर में 30 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने नवाया शीश
मेलों के दौरान मंदिर में चढ़ा आठ करोड़ का नकद चढ़ावा और विदेशी मुद्रा
संवाद न्यूज एजेंसी
बिझड़ी (हमीरपुर)। उत्तरी भारत के प्रसिद्ध सिद्धपीठ बालयोगी बाबा बालक नाथ मंदिर दियोटसिद्ध में आधिकारिक तौर पर 14 मार्च से शुरू हुए चैत्र मेलों का समापन रविवार को हुआ। मेलों के समापन के दिन चैत्र माह के अंतिम रविवार और नवरात्र के चलते बाबा के भक्तों की भारी भीड़ रही। ज्येष्ठ रविवार के चलते भारी संख्या में देश-विदेश से बाबा के भक्त बाबा की नगरी में पहुंचे और सुबह होते ही सारा मंदिर परिसर बाबा के जयकारों से गुंजायमान होने लगा। श्रद्धालु लंबी-लंबी लाइनों में हाथों में रोट प्रसाद लेकर बाबा की गुफा के दर्शनों के लिए कतारों में लगे। मंदिर में दोपहर तक 15 हजार से अधिक श्रद्धालु दर्शन कर चुके थे जबकि शाम होते यह आंकड़ा 30 हजार तक पहुंचा। चैत्र मेलों के दौरान मंदिर को 24 घंटे खुला रखा गया और एक माह में 12 लाख से ज्यादा बाबा के भक्तों ने बाबा के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। मेलों के दौरान मंदिर न्यास और मंदिर प्रशासन तथा पुलिस प्रशासन के प्रबंध बेहतरीन रहे। मेलों में श्रद्धालुओं को हर प्रकार की सुविधा और सुरक्षा व्यवस्था उपलब्ध करवाई गई। चैत्र मेलों के समापन पर बाबा बालक नाथ मंदिर में नकद और दान के रूप में इस बार चढ़ावा आठ करोड़ से पार पहुंचा। सोना, चांदी और विदेशी मुद्रा भी दिल खोल कर भक्तों ने बाबा की सेवा में अर्पित की। चैत्र मेलों के दौरान देश-विदेश से आने वाले बाबा के भक्तों ने मेलों के दौरान आठ करोड़ रुपये का नकद और दान के रूप में चढ़ावे के अतिरिक्त 250 ग्राम से अधिक सोना, चार किलो के करीब चांदी और विदेशी मुद्रा के रूप में दिल खोल कर इंग्लैंड, अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया, कनाडा, यूरोप ओमान, कतर, न्यूजीलैंड, मलेशिया, सऊदी अरब, यूएई, बहरिम, सिंगापुर की मुद्रा बाबा के चरणों में अर्पित की। इसके अलावा मंदिर न्यास के लिए गाड़ी और बाबा के भक्तों के लिए अखंड लंगर और भंडारों का आयोजन कर अपना मन्नत रूपी प्रसाद ग्रहण किया। मेलों के समापन के बाद भी आगामी दो माह तक यहां भीड़ रहेगी। हालांकि चैत्र मास के मेलों का अधिकारिक तौर पर समापन हो गया है लेकिन अभी आगामी दो महीनों तक देश-विदेश से हजारों की संख्या में भक्तों की आवाजाही जारी रह सकती है। इस बारे में मंदिर अधिकारी धर्मपाल नेगी ने कहा कि चैत्र मेलों का आधिकारिक तौर पर समापन रविवार को हो गया लेकिन मंदिर में एक माह तक देश विदेशों से हजारों की संख्या में श्रद्धालु बाबा के दर्शन करने पहुंचते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें