राठ। हरियाली तीज पर लायनेस क्लब राठ विराट ने मां शारदा बालिका विद्यालय में मेंहदी प्रतियोगिता का आयोजन किया। जिसमें प्रतिभागी छात्राओं ने आकर्षक मेंहदी सजाई। वहीं हरियाली तीज क्वीन का भी चयन हुआ।
कार्यक्रम का शुभारंभ क्लब की अध्यक्ष गीतिका माहेश्वरी, शिवकुमारी पस्तोर व विद्यालय की प्रधानाचार्या कल्पना शर्मा, लालमणि व गोमती ने दीप जलाकर किया। क्लब की नीलम कौशल ने कहा हमारे सभी पर्व प्रकृति से जुड़े हैं। प्रतियोगिता में जाह्नवी, आरती, शिवानी, सुप्रिया व कीर्ति ने आकर्षक मेंहदी सजाकर स्थान पाया। इस मौके पर महिलाओं ने सावन गीत गाए।
हरियाली तीज क्वीन मोहनी सक्सेना चुनीं गईं। वहीं विद्यालय की शिक्षिकाओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम संयोजक गुंजन नगायच व संचालक अनीता कौशल रहीं। इस अवसर पर पदमा माहेश्वरी, ज्योत्सना माहेश्वरी, नीलम कौशल, वंदना मिश्रा, उर्मिला, सुचि शर्मा, उपमा बुधौलिया, ज्ञानुका, पूजा गुप्ता, ज्योति बुधौलिया, दीपाली आर्य, अल्पना गुप्ता रहीं।