भरुआसुमेरपुर। कस्बे के ब्रह्मलीन संत स्वामी रोटीराम महाराज नागा स्वामी के 37वें परिनिर्वाण दिवस पर हवन-पूजन हुआ। इसके बाद स्वामी की प्रतिमा की आरती कर प्रसाद वितरित किया गया। कस्बा में आस्था के केंद्र रहे स्वामी रोटीराम महाराज वर्ष 1984 में ब्रह्मलीन हो गए थे। तबसे उनका परिनिर्वाण दिवस हर वर्ष नूतन वर्ष की तिथि के अनुसार मनाया जाता है। इस वर्ष सोमवार को उनके परिनिर्वाण दिवस पर तपोभूमि स्थित विरक्त आश्रम में हवन यज्ञ पूजन का कार्यक्रम संपन्न हुआ।
साथ ही समाधि स्थल पर श्रद्धालुओं ने उनकी प्रतिमा के सामने नतमस्तक होकर उनको याद किया और आशीर्वाद की कामना की। पंडित बलदेव प्रसाद शास्त्री ने यज्ञाचार्य के रूप में यज्ञ संपन्न कराया। इस मौके पर चेयरमैन आनंदी प्रसाद पालीवाल, प्रकाश बाबू शिवहरे, भोला गुप्ता, बालगोपाल गुप्ता, विनोद कुमार ओमर, भाजपा नेता जगदीश प्रसाद व्यास आदि रहे। (संवाद)